Breaking

12 November 2022

ममता के मंत्री का कमेंट- हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं:भाजपा ने शर्मनाक बताया, तो पलटे अखिल



 पश्चिम बंगाल के मंत्री और TMC नेता अखिल गिरि ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने नंदीग्राम में कहा, 'हम किसी को उनकी शक्ल से नहीं आंकते। हम भारत के राष्ट्रपति का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं?' भाजपा ने इसे शर्मनाक बताया, तो अखिल गिरि पलट गए। उन्होंने कहा- मैंने किसी का नाम नहीं लिया।

भाजपा ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी हैं और मंत्री अखिल गिरि के बयान से साफ है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी आदिवासी विरोधी है। बंगाल भाजपा ने यह भी कहा कि जब गिरि ने यह टिप्पणी की, तब राज्य की महिला कल्याण मंत्री शशि पांजा भी मौजूद थीं। हालांकि, ममता बनर्जी की तरफ से इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

भाजपा ने कहा- यह अभिव्यक्ति का शर्मनाक स्तर
भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने अखिल गिरि के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने कहा- ममता बनर्जी हमेशा से आदिवासी विरोधी रही हैं। चुनाव में उन्होंने द्रौपदी मुर्मू का समर्थन नहीं किया और अब यह। अभिव्यक्ति का शर्मनाक स्तर।

बयान से पलटे गिरि, कहा- मैंने किसी का नाम नहीं लिया
विवाद बढ़ने के बाद अखिल गिरि ने अपनी सफाई में बयान जारी किया। उन्होंने कहा- मैंने किसी का नाम नहीं लिया। मैंने शुभेंदु अधिकारी के कमेंट के जवाब में इस तरह की तुलना की थी। उन्होंने कहा था कि अखिल गिरि अच्छे नहीं दिखते हैं। मैं एक मंत्री हूं। मैंने पद की शपथ ली है। मेरे बारे में ऐसा कहना संविधान का अपमान है।

No comments:

Post a Comment

Pages