Breaking

18 January 2023

बिहार के नेता प्रदेश से सीख रहे आश्वासन पूरा करने का पाठ

 

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में होने वाली कार्रवाई की गतिविधियों को समझने के लिए बिहार विधानसभा का प्रतिनिधिमंडल मध्यप्रदेश विधानसभा में विगत 2 दिवस से कार्यों को समझ रहा है।

मंडल के सदस्यों ने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम से सौजन्य भेंट कर आश्वासन समिति के द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली। बिहार विधानससभा की आश्वासन समिति के सदस्य उमाकांत सिंह ने इस दौरान कहा कि, मप्र विधानसभा में जो आश्वासन दिए जाते हैं उनको अध्ययन करने यहां पहुंचे हैं। अध्ययन यात्रा में कल आश्वसन समिति और आज अध्यक्ष से भेंट की। उन्होंने कहा कि... सरकार विधानसभा में सड़क निर्माण,पुल और अन्य कार्यों के आश्वासन देती है। उसके बाद आश्वासन समिति द्वारा उसे धरातल पर उतारा जाता है। मध्यप्रदेश में आश्वासन समिति किस तरह से कार्य करती है। उसकी पूरी कार्यप्रणाली को हमने 2 दिनों के भ्रमण के दौरान समझा है। जो अच्छा होगा उसे अपने प्रदेश में लागू करेंगे... उन्होंने कहा कि, आश्वासनों के लिए बिहार में समय सीमा नही है। मध्य प्रदेश में यह खूबी है कि समय सीमा है। उसी की वजह से यहां की आश्वासन समिति बहुत कारगर है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम से भेंट के दौरान बिहार विधानसभा की आश्वासन समिति के संयोजक हरीभूषण ठाकुर "बचोल, संजय कुमार गुप्ता,उमाकांत सिंह,राम विशुन सिंह आदि शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

Pages