Breaking

04 September 2023

भाजपा वोटर लिस्ट की राजनीति करेगी, इससे आपको सावधान रहना है: कमलनाथ


 भोपाल।  आज कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक दिन है, मेरे लिए भी ऐतिहासिक दिन है। कांग्रेस यदि मप्र में जीवित है तो कमलनाथ के कारण नहीं जो कार्यकर्ता सामने बैठे हैं, उनके कारण जीवित है। बहुत से प्रदेश मैंने देखे, पर ऐसा संगठन पूरे देश में नहीं आप संगठन की नीव हैं, मप्र कांग्रेस का संगठन सबसे मजबूत संगठन है और कांग्रेस की नींव ब्लाक कांग्रेस, मण्डलम, सेक्टर के सदस्य हैं और ब्लाक मण्डल सेक्टर के कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत है। आप सब ही हमारा सुरक्षा कवच हैं। हमारा मुकाबला भाजपा से नहीं भाजपा संगठन से है। आपका प्रमुख कार्य अगले तीन महीने में मण्डल सेक्ठर की बैठक कर उनको प्रशिक्षित करना है। संगठन का यूनिट मंडल सेक्टर है। क्योंकि मण्डल का अध्यक्ष गमी में जाता है, शादी बारात में जाता है उसका संपर्क है सीधा गांव के लोगों से। मण्डल सेक्टर के लोग पद नहीं चाहते वह तो सम्मान चाहते हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने आज राजधानी भोपाल के रविन्द्र भवन में आयोजित ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुये यह बात कहीं। 

श्री कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश की राजधानी भोपाल से लेकर गृह मंत्री के ज़िले दतिया तक समूचे मध्यप्रदेश में आज बेटियों की ‘‘चीख और बलात्कार’’ की चीत्कार सुनाई देती है, मगर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महिला अत्याचारों पर अपने कानों में रूई डाले, मूकदर्शक बने मुँह फेर कर बैठे हैं। 

श्री कमलनाथ ने कहा कि क़ानून व्यवस्था औंधे मुँह पड़ी है, अपराधी और बलात्कारी बेख़ौफ़ हैं और शिवराज सरकार की आँखों पर पट्टी बंधी है। मप्र में 85 महिलाएं रोज़ अपराधियों का शिकार हो रही हैं। मप्र में 17 महिलाओं का रोज़ अपहरण हो रहा है। मप्र में 8 महिलाएं रोज़ बलात्कार का शिकार हो रही हैं। पर कंस मामा और उसकी सरकार ‘‘सत्ता की चादर’’ ओढ़ कर गहरी नींद में सो रही है। 

श्री कमलनाथ ने कहा कि मैं प्रदेश की बेटियों को वचन देता हूँ कि बलात्कारियों और अपराधियों के दिन लद गए है, उनकी जगह जेल की सलाख़ों के पीछे होगी, हम आपके आशीर्वाद से कांग्रेस सरकार सरकार बनाएँगे, महिला अपराधों की रोकथाम के लिए मध्यप्रदेश के हर थाने में एक विशेष सेल होगी, महिला अपराधों को रोकने के लिए विशेष अदालतें होंगी और प्रदेश में महिला सुरक्षा व महिला समृद्धि के नए युग की शुरुआत होगी।   


No comments:

Post a Comment

Pages