Breaking

05 November 2023

“मेरा परिवार भाजपा परिवार“ कार्यक्रम का प्रदेश अध्यक्ष ने किया शुभारम्भ


छतरपुर/पन्ना । भारतीय जनता पार्टी में केवल प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ता बल्कि उसके साथ बूथ का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है। कार्यकर्ताओं के इसी समर्पण का परिणाम है कि ये संगठन विश्व का सबसे बड़ा कार्यकर्ताओं का संगठन कहा जाता है। भाजपा में प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाकर हमारे कार्यकर्ताओं ने बूथ और पन्ना समिति को सशक्त तथा डिजिटल बनाने का काम किया है। चुनाव में कार्यकर्ताओं का उत्साह यह बता रहा है कि इस विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर भाजपा प्रचण्ड बहुमत से विजयी होकर जीत का नया इतिहास रचेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने छतरपुर जिले की चंदला और पन्ना विधानसभा के लवकुश वाटिका में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।  प्रदेश अध्यक्ष ने पन्ना के गोविन्द धाम मंडल बैठक और शाम को पवई विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन में भी भाग लिया। कार्यकर्ता सम्मलेन के पूर्व प्रातः प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने खजुराहो के वार्ड क्रमांक 10 स्थित बूथ अध्यक्ष श्री जगनंदन तिवारी के घर पहुंचकर भाजपा का झंडा लगाकर मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान का शुभारम्भ किया।

भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाएँ ही हमारी असली ताकत 

प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने गरीब कल्याण अन्न योजना को अगले 5 वर्षों तक आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री जी के इस अभिनव निर्णय से देशभर के 80 करोड़ नागरिकजन लाभान्वित होंगे। भाजपा की डबल इंजन सरकार की जनहितैषी योजनाओं से प्रत्येक बूथ पर आमजनों को लाभान्वित करने के लिए भाजपा के बूथ कार्यकर्ता कटिबद्ध है। भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाएँ ही हमारी असली ताकत है।

मोदी जी के नेतृत्व में रामंदिर निर्माण की सैंकड़ों वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त हुई 

चंदला में विधानसभा के त्रिदेव एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सशक्त नेतृत्व का परिणाम है कि हमारा भारत न सिर्फ विकास पथ पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है बल्कि देश की पुरातन संस्कृति और हमारे सनातन धर्म का भी अभ्युदय हो रहा है। हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि 22 जनवरी 2024 को हमारे आराध्य रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सैंकड़ों वर्षों से रामभक्तों की राममंदिर बनाने की प्रतीक्षा को समाप्त करते हुए भव्य श्री राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है। श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर हर घर पहुँचकर भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं और नीतियों की जानकारी दें। पूर्ण विश्वास है कि आपके परिश्रम से भाजपा प्रचण्ड बहुमत से विजय होगी।


No comments:

Post a Comment

Pages