Breaking

02 June 2022

एमपी में नौतपा का आज आखिरी दिन

 

राजधानी में कुछ दिन पहले तापमान लुढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया था। इसके बाद उम्मीद जगी थी कि जल्द गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, नौतपा के विदाई के वक्त फिर से एमपी में तापमान बढ़ने लगा है। राजधानी भोपाल में बीते दोनों से लगातार अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दिख रही है। बुधवार को भोपल में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही रात के तापमान में भी इसी तरह से वृद्धि जारी है। राजधानी भोपाल के आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

No comments:

Post a Comment

Pages