Breaking

14 July 2022

कमलनाथ का आरोप, राष्ट्रपति चुनाव के लिए कांग्रेस विधायक को 1 करोड़ का ऑफर

 भोपाल. राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने BJP पर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप लगाए। उन्होंने कहा- भाजपा, कांग्रेस विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। हमारे एक विधायक को एक करोड़ का ऑफर मिला है। अन्य विधायकों पर भी भाजपा डोरे डाल रही है। हमें अपने सभी विधायकों पर पूरा भरोसा है। व्हिप तो जारी कर दिया गया है। 

राष्ट्रपति कैंडिडेट यशवंत सिन्हा ने कहा- राष्ट्रपति चुनाव में पैसे देकर विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के 28 आदिवासी विधायकों पर BJP की नजर है। सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करो, धन - बल का प्रयोग करो, आज हमारी लड़ाई इसी के खिलाफ है। पहले शिवसेना को तोड़ दिया, सरकार गिरा दी और उन्हें फोर्स किया कि हमारे उम्मीदवार का समर्थन करो। रुपया इतना तेजी से गिर रहा है, ऐसा कभी नहीं देखा। प्रधानमंत्री जी को इसका जवाब देना चाहिए।

सिन्हा ने कहा- BJP को अगर आदिवासियों की इतनी ही फ्रिक है तो द्रोपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति से बेहतर होगा देश का प्रधानमंत्री बना देना चाहिए। CAA के आज तक रूल्स नहीं बने, इसलिए CAA कानून नहीं होना चाहिए। हामिद अंसारी जैसे देशभक्त के खिलाफ बिना सोचे - समझे आरोप लगाए गए। ये समाज को सांप्रदायिकता के आधार पर बांटने का प्रयास है।

No comments:

Post a Comment

Pages