Breaking

02 July 2022

बढ़ा कोरोना का खतरा, भोपाल-इंदौर बने हॉटस्पॉट, एक्टिव केस का आंकड़ा पहुंचा 592

 भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर से कोरोना का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। सवा 3 महीने बाद प्रदेश में एक बार फिर से आंकड़ों में उछाल देखने को मिला है। हालांकि टेस्टिंग कम होने के बावजूद इंदौर भोपाल जैसे जगह Hotspot बने हुए हैं। वही लगातार जिलों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मध्य प्रदेश में  127 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। गुरुवार को जबलपुर में एक बुजुर्ग की मौत की भी खबर सामने आई है। इसी बीच लोगों को लापरवाही से बचने की सलाह दी जा रही है।


राजधानी भोपाल में भी कोरोना संक्रमित सहित अन्य बीमारी की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। वहीं पिछले 5 दिन के आंकड़ों की बात करें तो 25 जून को जहां 61 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई थी। वही 26 जून को आंकड़ा घटकर 47 तक पहुंच गया था हालांकि 27 जून को भी आंकड़ों में गिरावट देखी गई थी। 28 जून को 74 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई थी जबकि 29 जून को आंकड़ा बढ़कर 69 पहुंचा था। जबकि 30 जून को 126 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

बता दें कि बीते 17 दिनों में राजधानी भोपाल में दो संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इससे पहले 9 जून को अरेरा कॉलोनी के 76 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना संक्रमित से मौत हो गई थी। वही मध्य प्रदेश के चार महत्वपूर्ण जिलों की बात करें तो राजधानी भोपाल में 42 पॉजिटिव सामने आए हैं। वही पॉजिटिविटी रेट 10.96 फीसद, इंदौर में 41 मरीजों की रिकॉर्ड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद जिले में पॉजिटिविटी रेट 7.24 रिकॉर्ड किया गया। वहीं जबलपुर में 8 पॉजिटिव और ग्वालियर में छह पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। वही इन दोनों जिलों में पॉजिटिविटी रेट 3.46 रिकॉर्ड किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Pages