Breaking

15 July 2022

दौपदी मुर्मू की जीत का देशभर में जश्न मनाने की तैयारी

16वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोटिंग होनी है। चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत करीब तय मानी जा रही है। यही वजह है कि बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने द्रौपदी मुर्मू की जीत की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। बीजेपी ने देश के करीब 1 लाख 30 हजार आदिवासी गांवों और 15 हजार मंडलों में दौपदी मुर्मू की जीत का जश्न मनाने की तैयारी कर रही है।



द्रौपदी मुर्मू की जीत की घोषणा होते ही देशभर में जश्न शुरू हो जाएगा। द्रौपदी की जीत से बीजेपी आदिवासी समुदाय सहित पूरे देश और खासतौर पर महिलाएं में खास संदेश देना चाहती है। जिससे मुख्य धारा से कटे इस समुदाय में राजनीतिक मैसेज जाये कि प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी ही ऐसी पार्टी है जो सत्ता के लिए नहीं बल्कि देश के वंचित तबकों और वर्गों के लिए काम करते हैं। यही वजह है कि पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत के बाद पोस्टर में द्रौपदी मुर्मू के साथ किसी और नेता की तस्वीर न लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि पार्टी राष्ट्रपति चुनाव से ही 2024 में होने वाले आम चुनाव की तैयारी में जुट गई है।

 

No comments:

Post a Comment

Pages