Breaking

22 July 2022

CBSE 12th Result : 92.71% छात्र उत्तीर्ण, 94.54% लड़कियां और 91.25% लड़के पास

 CBSE ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में 92.71% छात्र पास हुए हैं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर परिणाम चेक किया जा सकता है। results.gov.in पर भी रिजल्ट जारी हुआ है। ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट क्रैश हो गई है। 10वीं का रिजल्ट भी आज ही आएगा।



12वीं के रिजल्ट में लड़कों के मुकाबले लड़कियों का रिजल्ट 3.29% ज्यादा रहा। 33 हजार छात्रों ने 95% से ज्यादा नंबर हासिल किए। 1.32 लाख स्टूडेंट्स ने 90% से ज्यादा नंबर हासिल किए। त्रिवेंद्रम का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा। यहां 98.83% छात्र पास हुए। प्रयागराज का रिजल्ट सबसे खराब रहा। यहां 83.71% छात्र पास हुए। टर्म 1 परीक्षा को 30% वेटेज और टर्म 2 को 70% वेटेज दिया गया है। 33 हजार से अधिक छात्रों ने 95% से ज्यादा, 1.34 लाख ने 90% से ज्यादा स्कोर किया है।

10वीं और 12वीं की परीक्षा 35 लाख छात्रों ने दी
10वीं और 12वीं की टर्म-2 परीक्षा करीब 35 लाख छात्रों ने दी है। इसमें 10वीं के 2116290 और 12वीं के 1454370 छात्र शामिल हैं। परीक्षा देश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित हजारों केंद्रों पर 26 अप्रैल, 2022 से लेकर 15 जून, 2022 तक आयोजित की गई थी। सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में पासिंग मार्क्स 33% हैं। उन विषयों में जिनमें प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों हैं, दोनों में कम से कम 33% मार्क्स हासिल करना जरूरी है।

ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं। होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं या 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर, DOB आदि भरें और सबमिट पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Pages