Breaking

16 September 2022

इस हाईवे का नाम सुनकर ही कांप जाते हैं लोग

         



आपने दुनिया में एक से बढ़कर एक शानदार हाईवे (Highway) और सड़कों के बारे में सुना होगा। कई बार देखा भी होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे हाईवे के बारे में बताने जा रहे हैं जो डेथ रोड (Death Road) के नाम से मशहूर है। यहां जरा सी गलती का मतलब है सीधे मौत। ये हाईवे (D915) इतना ज्यादा खतरनाक है कि लोग इसका नाम सुनकर ही कांप जाते हैं। कई लोग इस हाईवे (D915 Highway) पर जाने के लिए हिम्मत तक नहीं जुटा पाते हैं। चलिए आपको बताते हैं इस हाईवे के बारे में। यह किस देश में है और इसे क्यों डेथ रोड (Death Road) कहकर भी बुलाया जाता है। पहले यह माना जाता था कि दुनिया की सबसे खतरनाक सड़क दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया में है। लेकिन अब ऐसा नहीं है। यह अनचाहा तमगा किस और सड़क को मिल चुका है।


किस देश में ये खतरनाक हाईवे
दुनिया का सबसे खतरनाक हाईवे तुर्की (Turkey) के ट्राब्जोन क्षेत्र में पड़ने वाला D915 हाईवे (Death Road) है। इसपर से गुजरना एक कुशल ड्राइवर के लिए भी चुनौतीपूर्ण होता है। इस हाईवे से जो भी गुजरता है कुछ समय के लिए उसकी सांसे थम जाती हैं। इस हाईवे (World Most Dangerous Highway) की एक और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ हैं, तो दूसरी ओर बिना रेलिंग के गहरी खाइयां हैं। अगर आपको भी एडवेंचर पसंद है तो इस सड़क पर सफर करने में मजा आएगा।

No comments:

Post a Comment

Pages