Breaking

12 November 2022

हिमाचल में 65.50% वोटिंग:सिरमौर में सबसे ज्यादा मतदान, CM जयराम का गृह जिला मंडी छठे नंबर पर

 


हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर 65.50% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा 69.67% वोटिंग सिरमौर जिले में हुई। दूसरे नंबर पर 68.48% वोटिंग के साथ सोलन जिला है। CM जयराम ठाकुर का गृह जिला मंडी छठवें नंबर पर रहा। यहां 65.59% वोटिंग हुई। सबसे कम 62% वोटिंग किन्नौर जिले में हुई। वहीं कई बूथों पर मतदान का समय खत्म होने के बाद भी मतदाताओं की कतार लगी रही।

कांग्रेस का भाजपा IT सेल पर फर्जी सर्वे सर्कुलेट करने का आरोप
मतदान के बीच ही हिमाचल कांग्रेस चुनाव आयोग के पास पहुंच गई। उन्होंने शिकायत दी कि भाजपा के IT सेल ने फेक सर्वे रिपोर्ट सर्कुलेट कर दी है। इसमें हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला की तरफ से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम लिखा फर्जी लेटर वायरल किया जा रहा है। जिसमें भाजपा को ज्यादा और कांग्रेस को कम सीटें मिलने की बात लिखी गई है। कांग्रेस ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया।

हिमाचल में 412 उम्मीदवार मैदान में
पूरे हिमाचल से 412 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य के करीब 56 लाख मतदाता इनकी किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें 28 लाख 54 हजार 945 पुरुष, 27 लाख 37 हजार 845 महिलाएं और 38 थर्ड जेंडर वोटर हैं। मतगणना 8 दिसंबर को होगी। 2017 में राज्य में 75.57% मतदान हुआ था।

  • PM नरेंद्र मोदी का ट्वीट, 'देवभूमि के समस्त मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार वोट देने वाले राज्य के सभी युवाओं को मेरी विशेष शुभकामनाएं।
  • राज्य मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोगों से कहा- पहले मतदान, फिर जलपान।
  • राहुल और प्रियंका गांधी ने कहा- हिमाचल पुरानी पेंशन बहाली के लिए वोट करेगा, हिमाचल रोजगार के लिए वोट करेगा, हिमाचल हर घर लक्ष्मी योजना के लिए वोट करेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर के मतदान केंद्र पर वोट डाला।
  • चंबा जिले के कबायली क्षेत्र पांगी के पुरथी मतदान केंद्र में सुबह 8 बजे EVM मशीन खराब होने की शिकायत आई। मतदान एक घंटे देरी से शुरू हुआ।

No comments:

Post a Comment

Pages