Breaking

04 November 2022

गुजरात में AAP के CM कैंडिडेट ईशुदान गढ़वी:पंजाब की तर्ज पर गुजरात में भी सर्वे हुआ, 73% लोगों ने गढ़वी को चुना



 गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यमंत्री कैंडिडेट ईशुदान गढ़वी होंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से राय मांगी थी कि आपका सबसे लोकप्रिय AAP नेता कौन है। इस सर्वे के आधार पर केजरीवाल ने मुख्यमंत्री कैंडिडेट के लिए गढ़वी को चुना। गढ़वी गुजराती पत्रकार हैं।

73% लोगों ने गढ़वी को लोकप्रिय नेता चुना

केजरीवाल ने वेबसाइट, ईमेल, मोबाइल एप्लिकेशन, संदेश और वॉट्सऐप के माध्यम से लोगों से सुझाव मांगे थे। 16 लाख 48 हजार 500 लोगों ने अपने लोकप्रिय नेता के बारे में जवाब दिया। 73% लोगों ने इशुदान गढ़वी को चुना। वहीं, 30% लोगों ने गोपाल इटालिया के फेवर में मतदान किया था। पंजाब में भी इसी तरह सर्वे के बाद आप के सीएम उम्मीदवार के रूप में भगवंत मान के नाम की घोषणा की गई थी।

108 कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान कर चुकी है AAP
आम आदमी पार्टी ने बीते मंगलवार को आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपने 22 उम्मीदवारों की अपनी आठवीं सूची जारी की है। इस लिस्ट के जारी होने के बाद घोषित उम्मीदवारों की संख्या 108 हो गई है। गुजरात में आम आदमी पार्टी एकमात्र पार्टी है, जो अब तक 100 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दो फेज में एक और पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग ने गुरुवार को चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 को खत्म हो रहा है। 182 सीटों के लिए हो रहे इस चुनाव में 1 दिसंबर को 89 सीटों पर और 5 दिसंबर को 93 सीटों पर वोटिंग होगी। नतीजे 8 दिसंबर को यानी हिमाचल विधानसभा चुनाव के साथ ही आएंगे।

No comments:

Post a Comment

Pages