Breaking

16 December 2022

बाल रंग का आयोजन 17 से

 शिक्षा विभाग करेगा आयोजन


भोपाल - मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग छात्रों के लिए बाल रंग का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में मध्यप्रदेश के अलावा कई और अन्य राज्यों के छात्र भी शामिल होंगे। 17 दिसंबर से 19 दिसंबर तक मानव संग्रहालय में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मणिपुर, सिक्किम, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों के छात्र हिस्सा लेंगे।
दो दिवसीय आयोजन में 12 सौ से अधिक छात्र राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। भोपाल शहर के 10,000 से अधिक विद्यार्थी लोग भारत आत्मनिर्भर भारत सहित कई अन्य विषयों को प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, दिव्यांग बच्चों के कार्यक्रम, लोक नृत्य, आत्मनिर्भर भारत, लघु भारत प्रदर्शनी फूड जोन सहित कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।


No comments:

Post a Comment

Pages