Breaking

12 December 2022

संसद में शीतकालीन सत्र का 5 वां दिन:डिंपल यादव को ओम बिड़ला ने दिलाई शपथ; राज्यसभा में ऊर्जा संरक्षण संशोधन बिल होगा पेश

 


संसद का शीतकालीन सत्र बुधवार 7 दिसंबर से शुरू हो चुका है। आज 5वां दिन है। दोनों सदनों की कार्रवाई सोमवार सुबह 11 बजे शुरू हुई। आज सबसे पहले संसद में मैनपुरी से जीतीं डिंपल यादव को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने शपथ दिलाई।

लोकसभा में आज मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव सोसायटी अमेंडमेंट बिल पास हो सकता है। वहीं एनर्जी कन्जर्वेशन अमेंडमेंट बिल पर भी राज्य सभा में चर्चा हो सकती है। देश की विदेश नीति पर बनी संसदीय समिति की रिपोर्ट को भी पेश किया जाएगा।

जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा SC/ST संशोधन 2022 बिल करेंगे। यह बिल यूपी के कुछ जिलों में गोंडों और संबंधित जनजातियों को ST में शामिल करने के लिए संशोधन करना चाहता है।

मैनपुरी से जीतीं डिंपल यादव को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने शपथ दिलाई।
आज इन बिलों को पेश किया जाएगा…

लोकसभा में आज एंटी मैरीटाइम पाइरेसी बिल, 2019 भी पेश किया जाएगा। इसे फॉरेन मिनिस्टर एस. जयशंकर पेश करेंगे।
राज्यसभा में द एनर्जी कंसर्वेशन अमेंडमेंड बिल 2022 पर चर्चा होगी। लोकसभा से ये बिल पास हो चुका है।
गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में मल्टी स्टेट कोओपरेटिव सोसाइटीज (अमेंडमेंड) बिल, 2022 को पेश करेंगे।
राज्यसभा में YSRCP सांसद वी विजयसाई रेड्डी ने तत्काल ऋण ऐप द्वारा ब्लैकमेल और जबरन वसूली की बढ़ती घटनाओं पर शून्यकाल नोटिस दिया।
मनीष तिवारी ने प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में एक प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया है। यह बिल इलेक्शन कमीशन की स्वतंत्रता और स्वायत्तता पर बढ़ती चिंता पर है। बिल में इलेक्शन कमीशन को और भी ज्यादा पावर देने की बात कही गई है। इसमें हाई लेवल कमेटी बनाने की मांग की गई है, जो कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विपक्ष के नेता, CJI मिलकर मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति करेंगे।

मनीष तिवारी ने प्राइवेट मेंबर बिल में इलेक्शन कमीशन को और भी ज्यादा पावर देने की बात कही है।
जनसंख्या नियंत्रण कानून उठाने की उठ चुकी मांग
लोकसभा में भाजपा के सत्यदेव पचौरी ने शून्यकाल में जनसंख्या नियंत्रण कानून उठाने की मांग की। उन्होंने कहा- देश में खेती और आवासीय भूमि सीमित है। कई संसाधन सीमित हैं। बेरोजगारी बढ़ रही है। ऐसे में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाना जरूरी हो गया है।

16 बिल पेश करेगी केंद्र सरकार
संसद का यह सत्र 17 दिनों तक चलने वाला है। इस दौरान सरकार संसद में 16 बिल पेश करेगी। पहले दिन जहां राज्यसभा में वन्य जीव संरक्षण (संशोधन) विधेयक 2022 पर चर्चा हुई, जबकि लोकसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की मांग उठी।

राज्य सभा के 258वें सत्र का पहला दिन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के लिए भी खास रहा, जो बतौर राज्यसभा स्पीकर कार्रवाई का उनका पहला दिन था।

1. भाजपा सांसद बोले- मेरे 4 बच्चों के लिए कांग्रेस जिम्मेदार,लोकसभा में पेश किया जनसंख्या नियंत्रण बिल

देश में बढ़ती जनसंख्या को लेकर बहस चल रही है। इस बीच गोरखपुर से भाजपा सांसद और एक्टर रवि किशन ने बढ़ती जनसंख्या का जिम्मेदार कांग्रेस को ठहराया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाती तो मेरे चार बच्चे नहीं होते। मैं चार बच्चों के बारे में सोचता हूं तो सॉरी फील करता हूं।

2. शीतकालीन सत्र से पहले PM की अपील- सदन चलने दें

संसद के शीतकालीन सत्र के पहले बुधवार को पीएम मोदी ने मीडिया से बात की। उन्होंने सभी दलों के नेताओं से अपील की कि वे सदन की कार्रवाई को चलने दें। बिना शोरगुल और व्यवधान के चर्चाओं को आगे बढ़ाएं। 


No comments:

Post a Comment

Pages