Breaking

08 December 2022

बर्नार्ड अरनॉल्ट बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी:85.3 बिलियन डॉलर के साथ टॉप पर पहुंचे, एलन मस्क को पछाड़ा

 


अमेरिकी बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने दुनियाभर में साल 2022 के लिए सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी की है। ट्विटर और टेस्ला के CEO एलन मस्क ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में अपना खिताब खो दिया है। फोर्ब्स के मुताबिक लक्जरी ब्रांड लुई वुइटन की मूल कंपनी LVMH के चीफ एग्जीक्यूटिव बर्नार्ड अरनॉल्ट ने उन्हें पछाड़ा है। अरनॉल्ट 185.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ फोर्ब्स की लिस्ट में टॉप पर हैं।

मस्क की कुल संपत्ति में भारी गिरावट
फोर्ब्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक 8 नवंबर को मस्क की कुल संपत्ति 200 अरब डॉलर से कम हो गई थी। इस साल की शुरुआत में मस्क ने ट्विटर को खरीदने की पेशकश की थी, जिसके बाद टेस्ला की शेयर में 2.7% की कमी आई थी। ट्विटर के CEO बनने के बाद कंपनी ने 60 फीसदी कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया था।

एलन मस्क की कुल संपत्ति 200 बिलियन डॉलर से नीचे जा चुकी है।
इसके अलावा कोरोना काल के दौरान भी मस्क और उनकी इलेक्ट्रिक-कार निर्माता कंपनी टेस्ला को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अभी तक चीन में कोरोना प्रतिबंधों का सामना कर रही है। टेस्ला के लिए चीन अमेरिका के बाद सबसे बड़ा बाजार है।

बता दें कि फोर्ब्स ने 2021 में मस्क को दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति बताया था। 302 बिलियन डॉलर के साथ मस्क टॉप पर थे। उन्होंने अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस को रिप्लेस किया था।

बर्नार्ड अरनॉल्ट कौन हैं?
बर्नार्ड अरनॉल्ट को मॉडर्न लग्जरी फैशन इंडस्ट्री का गॉडफादर माना जाता है। ये दुनिया के सबसे बड़े फैशन ग्रुप लुई वितॉ मोएट हेनेसी (LVMH) के फाउंडर, चेयरमैन और सबसे बड़े शेयरहोल्डर हैं। बर्नार्ड अर्नाल्ट का ग्रुप लुई वितॉ मार्केट कैप के लिहाज अपने नजदीकी कंपटीटर केरिंग से करीब चार गुना ज्यादा बड़ा है।


No comments:

Post a Comment

Pages