Breaking

14 December 2022

चीनी सैनिकों को घेरकर पीटते जवानों का वीडियो हुआ वायरल

तवांग। अरुणाचल में भारत और चीन के सैनिकों में झड़प का एक वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह भारतीय-चीनी सैनिकों की भिड़ंत का है। हालांकि, अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये वीडियो 2021 का बताया जा रहा है।

दरअसल, 300 से अधिक चीनी सैनिक 17 हजार फीट ऊंची चोटी पर कब्जे की फिराक में थे। ठीक वैसे ही, जैसे 1999 में करगिल में पाकिस्तानी सेना ने किया था। चीनी सैनिकों ने जैसे ही टेम्परेरी वॉल पर लगी तारबंदी को तोड़कर भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की, मुस्तैद भारतीय सैनिकों ने इनका जमकर मुकाबला किया और इन्हें खदेड़ दिया।

2 मिनट 47 सेकेंड के इस वीडियो में भारतीय सैनिक चीनी सैनिकों का जमकर मुकाबला कर रहे हैं। चीनी सैनिकों के हाथ में डंडे, कंटीली लाठियां दिख रही हैं। कंधों पर आधुनिक राइफलें टंगी हैं। वे अपने साथ वीडियोग्राफी के लिए ड्रोन भी लेकर आए थे। इसके अलावा इलेक्ट्रिक बैटन से लैस थे। तो भारतीय सैनिक भी कंटीले डंडे लेकर खड़े थे। जैसे उन्होंने तार तोड़कर घुसने की कोशिश की भारतीय सैनिक टूट
पड़े। चीनी सैनिकों को पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया।


No comments:

Post a Comment

Pages