Breaking

29 December 2022

खुर्शीद बोले-मैंने कभी राहुल के राम होने का नहीं किया दावा, भाजपा रावण के रास्ते पर चल रही


नई दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता सलमान खुर्शीद एक बार फिर से अपने बयान की वजह से सिय़ासी कटघरे में खड़े हो गए है। दरअसल हाल ही में सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी को भगवान राम बताया था। जिस पर काफी बवाल मचा था। अब उसी बयान पर लगे आरोपो का जवाब देते हुए खुर्शीद ने कहा है कि राहुल गांधी राम नहीं है, लेकिन भाजपा रावण के रास्ते पर चल रही है। आगे उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भगवान राम के दिखाए रास्ते पर चल रहे है। भाजपा हमे भगवान राम के रास्ते पर चलने से रोक रही है। भाजपा का कहना है कि आपको उस रास्ते पर चलने का अधिकार नहीं है लेकिन हमे इस बयान पर आपत्ति है, क्योंकि भाजपा राम की बजाय रावण के रास्ते पर चल रही है।

सोमवार से शुरू हुआ बवाल

बताते चलें कि बवाल यहां से खड़ा हुआ जब सलमान खुर्शीद ने बीते सोमवार को अमरोहा में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मीडिया से बात की थी। इस दौरान उन्‍होंने बताया था कि भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी को यूपी के गाजियाबाद से शुरू होगी। यह यात्रा फिलहाल 9 दिन के ब्रेक पर दिल्ली में है।

राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से

उन्‍होंने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को भरत बताया था। सलमान खुर्शीद ने यह भी कहा कि भगवान राम की खड़ाऊ बहुत दूर तक जाती हैं। कभी-कभी जब राम जी नहीं पहुंच पाते तो भरत खड़ाऊ लेकर जगह-जगह जाते हैं। ऐसे ही हम यूपी में खड़ाऊ लेकर आए हैं। अब खड़ाऊ आ गई है तो राम जी भी आएंगे।

3 जनवरी को शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा
तमिलनाडु से शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा की समाप्त‍ि जम्मू और कश्मीर में होगी। अभी तक इस यात्रा में राहुल गांधी कई हजार किलोमीटर पैदल चल चुके हैं। अब इस यात्रा का अगला पड़ाव उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से शरू होगा, लेकिन शुरू होने से पहले ही यह विवादों में आ गई है।

No comments:

Post a Comment

Pages