Breaking

02 January 2023

सायबर फ्राडों से बचाए पौने दो करोड़

समय से सूचना मिलने पर मिली सफलता

:भोपाल। साइबर क्राइम पुलिस ने 2022 में लोगों के पौने दो करोड़ राशि शातिर ठगों के पास पहुंचने से बचा ली है। साइबर क्राइम की हेल्पलाइन पर समय रहते फोन करने से पुलिस ऐसा कर पाई। साइबर क्राइम की अपील है कि साइबर अपराध से बचने के लिए आनलाइन लेनदेन करते समय सावधानी बरतें और अगर जालसाज के झांसे का शिकार हो जाते हैं तो तत्काल हेल्पलाइन पर फोन कर जानकारी दे, इससे लोगों के रुपयों को बचाया जा सकें। साइबर क्राइम के पुलिस उपायुक्त अमित कुमार के मुताबिक वर्तमान में शहर में बढ़ रहे साइबर अपराध को रोकने के लिए शुरू की गई साइबर हेल्पलाइन सेवा 9479990636 नंबर पर काल कर साइबर धोखाधड़ी होने पर शिकायत की जा रही है। शिकायत मिलने पर साइबर हेल्पलाइन टीम द्वारा गंभीरता व तुरंत कार्रवाई की जाती है। साइबर धोखाधड़ी होने पर त्वरित हेल्पलाइन नंबर सूचना देकर धोखाधड़ी की राशि को वापस और बैंक राशि रुकने की संभावना बढ़ जाती है। लोगों ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 9479990636 पर वर्ष 2022 में पौने दो करोड़ रुपये की राशि को वापस कराया और समय पर सूचना मिलने पर बैंक में ही राशि को होल्ड कराया जा सका। इस तरह से पूरे एक साल में साइबर पुलिस पौने दो करोड़ की राशि लोगों को बचा सकी।

475 शिकायत
कर्ताओं ने तत्काल दी सूचना

आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि 475 लोगों ने अपने साथ धोखाधड़ी होने के बाद तत्काल हेल्पलाइन पर सूचना दी, इस पर साइबर ने कार्रवाई कर जिस बैंक खाते में राशि हुई, उसका पता कर उस राशि को उसी खाते में होल्ड कराया और पूरी कार्रवाई के बाद शिकायतकर्ता के खाते में उस राशि को वापस ट्रांसफर कराया गया।

इन बातों को हमेशा ख्याल रखे

-आनलाइन धोखाधड़ी होने के बाद सबसे पहले अपने खाते वाली बैंक में जाकर उस राशि को होल्ड या वापस कराने का लिखित आवेदन देना चाहिए।

- अन्य लोगों को ओटीपी या अपनी खाता संबंधी जानकारी न दे।

- बैंक अधिकारी बन फोन कर कार्ड ब्लॉक या केवाइसी अपडेट, क्रेडिट लिमिट बढाने का झांसा देने वालों का भरोसा नहीं करें।उनसे किसी प्रकार की साझा नहीं करें।

- कोई भी अनाधिकृत एप या लिंक डाउनलोड न करें।

No comments:

Post a Comment

Pages