Breaking

06 January 2023

राहुल गांधी,यह बताएं उन्हें सेना से इतनी नफरत क्यों

नरोत्तम मिश्रा ने पूछा सवाल


भोपाल। राहुल गांधी के अग्निवीर सैनिको को जूते मारकर निकाल देने वाले बयान पर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें आज तक यह ही समझ नही आया कि राहुल जी व कांग्रेसियो को देश कि सेना से इतनी नफरत क्यों है।क्यों वह हमेशा सेना को अपमान करने की भाषा बोलते है। देश  अब यह जानना चाहता है।


गृह मंत्री डॉ मिश्रा  ने कहा कि राहुल गांधी जी का यह बयान कि अग्निवीरो को 4 साल बाद जूते मार कर निकाल देंगे पीड़ा पहुचाने वाला तो है ही, देश के सैनिकों का अपमान भी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी हो या कांग्रेस के अन्य नेता सेना का अपमान,राष्ट्र भक्तो का अपमान उनके स्वभाव में है। सेना के शौर्य सर्जिकल स्ट्राइक को फर्ज़ीकल स्ट्राइक कहने वाले यही राहुल बाबा ओर कांग्रेसी थे।सेना के एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले भी यही लोग थे।चीन की सेना हमारे जवानों को पीट रहे है कह कर हमारे वीर सैनिको को अपमानित करने वाले भी यही राहुल बाबा थे । और अब अग्निवीर सैनिको को जूते मार कर निकाल देने वाली जैसी भाषा बोलने वाले भी यही राहुल गांधी है। उन्हें यही आज तक समझ नही आया  कि राहुल जी और कांग्रेसियो को देश की सेना से इतनी नफरत क्यों है। और सेना को बलात्कारी कहने वाले कन्हैया कुमार जैसे लोग इन्हें इतने प्रिय क्यों है।  क्यों उनके बयान हमारे सैनिको का मनोबल तोड़ने वाले होते है।और क्यों देश की सेना को अपमानित करने वालो  उनकी  नज़र में सम्मानीय होते है।देश  जानना चाहता है ,औऱ उन्हें भी स्पष्ट करना चाहिए की उन्हें सेना से  नफरत  क्यों है।

गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा ,राहुल जी आप जिस सेना को अपमानित करने का लगातार प्रयास कर रहे है  उसी सेना के बदौलत आप ,हम  और यह देश सब सुरक्षित है। जहा  सीमा पर माइंस डिग्री पर इंसान की हड्डियां तक गलने लगती है वहा खड़े होकर हमारा जवान देश कि रक्षा करता है। लेकिन आप हो या कांग्रेस के अन्य नेता इसी सेना को अपमानित करने म3 लगे रहते हो।    आपको ओर कांग्रेस को यह समझ लेना चाहिए कि देश कभी भी अपने सैनिकों का अपमान सहन नही करेगा। जनता आपसे सेना से नफरत का जवाब मांगेगी और आपको जवाब भी देना होगा।


No comments:

Post a Comment

Pages