Breaking

14 January 2023

इस मंदिर में साल में एक बार होती है भगवान की पूजा !

वैसे तो मंदिरो में भगवान की पूजा रोज होती है ,लेकिन हम एक ऐसे मंदिर व भगवान के बारे में बताते हैं जहां साल में एक बार भगवान की पूजा होती है। यह अनोखा मंदिर अजयगढ़ किला में ऊंची पहाड़ियों में स्थित है। अजयपाल नाम के इस मंदिर में भगवान की पूजा साल में एक बार होती है।

 मकर संक्रांति के दिन  भगवान अजयपाल के दर्शन करने लाखो की संख्या में लोग दूर दराज से आते हैं और आस्था की डुबकी लगाकर भगवान की पूजा करते हैं।

प्रदेश के खनिज मंत्री ब्रजेंद्र सिंह भी हर साल भगवान अजय पाल के दर्शन करने यहां आते हैं। यह एक ऐसा अनोखा मंदिर है जो साल में एक बार मकर संक्रांति के दिन खुलता है। इस मंदिर में भगवान अजयपाल की प्रतिमा एक दिन ही रखी जाती है। इसके बाद भगवान पुरातत्व के संग्रालय में रख दी जाती है। अजयगढ़ के ऊंची पहाड़ियों में दो सौ फीट ऊंचाई पर बना है जहां लाखो भक्त एक दिन में ही जमा होते हैं जो अपने आप मे चर्चा का विषय है !



No comments:

Post a Comment

Pages