Breaking

15 January 2023

ठंड ने फिर की वापसी, ठिठुरे लोग


भोपाल।
मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी 3 दिनों की तपिश के बाद फिर से एक बार ठंड की वापसी हो गई है। भोपाल में शनिवार सुबह से रात्रि तक तापमान में तेजी से गिरावट आई। ठंड से थोड़ी राहत के बाद मकर सक्रांति का पर्व कड़ाके की ठंड की दस्तक के साथ आया।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में कोई सिस्टम नहीं है। जिसके चलते 18 जनवरी तक तापमान में गिरावट आएगी। जिसके बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर होगा। इसके बाद रात के तापमान में वृद्धि होगी। वहीं, तापमान में गिरावट के बाद कनकनी बढ़ गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले एक दो-दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। भोपाल में शनिवार को दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रहा है। वहीं, शहर में रात का तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। राज्य में सबसे कम तापमान भोपाल, धार और रायसेन में आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही राज्य के कुछ स्थानों पर कोहरा छाया रहा। राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां आने वाले तीन दिन बेहद सतर्क रहना होगा।वो इसलिए क्योंकि अगले तीन दिन भोपाल और इंदौर में रात का पारा 4 डिग्री तक गिरने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है।


No comments:

Post a Comment

Pages