Breaking

18 February 2023

नीतीश ने मांगा कांग्रेस का साथ, दावा 100 सीट पर सिमट जाएगी भाजपा


 पटना। 
बिहार में भाजपा से नाता तोड़ने के बाद नीतीश कुमार लगातार विपक्षी एकता की वकालत करते नजर आ रहे हैं। नीतीश चाहते हैं कि कैसे भी विपक्ष एक हो जाए।ताकि भाजपा को 2024 में सरकार बनाने से रोका जा सके।इसके लिए नीतीश कुमार विपक्ष के नेताओं के साथ कई दौर की बैठकें भी कर चुके हैं। साथ ही सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी दिल्ली में मुलाकात कर चुके हैं।लेकिन अभी तक नीतीश कुमार की ये पहल रंग लाती नहीं दिख रही है।इसी बीच नीतीश कुमार का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होने अब गेंद कांग्रेस के पाले में डाल दी है। और कहां है कि अगर हम सब एक हो जाएं, तो बीजेपी 100 के अंदर सिमट जाएगी।लेकिन इसके लिए सीएम नीतीश को कांग्रेस की खास जरुरत आन पड़ी है। नीतीश ये अच्छी तरह जानते हैं कि विपक्षी एकता को तभी मजबूती मिलेगी। जब कांग्रेस पूरी ताकत के साथ विपक्षी एकता का हिस्सा बन जाए। नीतीश कुमार कई मौकों पर ये बात कह भी चुके हैं कि बिना कांग्रेस के विपक्षी एकता कभी सफल नहीं हो सकती है।यही कारण है कि नीतीश कुमार ने अब खुले मंच से सोनिया और राहुल गांधी से कहा है कि वो आगे आकर विपक्षी एकता की पहल करें।

बस कांग्रेस के फैसले का इंतजार है…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाकपा-माले के मंच से कहा कि विपक्ष एकता की कवायद चल रही है। आप लोगों के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। कई पार्टियां एकजुट होने के लिए तैयार हैं। बस आपके फैसले का इंतजार है। देश के हित में सोचेंगे तो आपको ही फायदा होगा और दोस्त को भी फायदा होगा। नीतीश कुमार ने कांग्रेस से कहा कि हमको कुछ नहीं चाहिए। हम चाहते हैं सभी एकजुट होकर 2024 में भाजपा का सामना करें। हम पहले भी साथ चल रहे थे, आगे भी साथ चलेंगे। सलमान खुर्शीद सामने बैठे हैं। हम लोगों ने विपक्षी एकता के लिए जाकर दिल्ली में संदेश दे दिया था। अब हम लोग कांग्रेस का इंतजार कर रहे हैं।अब कांग्रेस को भी निर्णय लेना होगा कि 2024 में क्या रणनीति होनी चाहिए और विपक्षी एकता को किस तरह से मजबूत करना चाहिए। यदि कांग्रेस इस बात पर तैयार हो जाए तो 2024 में भाजपा 100 सीटों के अंदर सिमट कर रह जाएगी।अगर ऐसा हुआ तो बाद में बैठ कर तय कर लेंगे की पीएम कौन बनेगा?


No comments:

Post a Comment

Pages