Breaking

22 February 2023

खजुराहो में जी-20 सांस्कृतिक समूह की बैठक से वैश्विक स्तर पर मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और बढ़ेगी : विष्णुदत्त शर्मा


खजुराहो।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने खजुराहो में आयोजित हो रही जी-20 सांस्कृतिक समूह की पहली बैठक को मध्यप्रदेश के सांस्कृतिक अभ्युदय के परिप्रेक्ष्य में अहम माना है। उन्होंने कहा कि यह बैठक वसुधैव कुटुंबकम, एक पृथ्वी एक परिवार और एक भविष्य की थीम को साकार करेगी। इस बैठक से मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक पहचान वैश्विक स्तर पर और बढ़ेगी। प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री श्री वीरेन्द्र खटीक, श्री जी.किशन रेड्डी, प्रदेश शासन के मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा के साथ बैठक में शामिल होने खजुराहो आए विदेशी प्रतिनिधियों का बुन्देली परंपरा से स्वागत किया। इस दौरान विदेशी मेहमानों ने स्थानीय कलाकारों के साथ लोकगीत पर लोकनृत्य किया। स्थानीय जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर बैठक में शामिल होने आए प्रतिनिधियों का स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जी-20 सांस्कृतिक कार्यकारी समूह की बैठक को लेकर खजुराहो सज संवरकर तैयार है। यहां के नागरिक अतिथियों के स्वागत और सत्कार को लेकर अपार उत्साह है। खजुराहो के चौक-चौराहे रंगोली और ध्वजा-पताकाओं से सजे हुए है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक समूह की बैठक में शामिल हो रहे जी-20 के सदस्य मध्यप्रदेश के सांस्कृतिक धरोहरों से रूबरू होंगे। उन्हें यहां की कला और प्राचीन परंपराओं को जानने का मौका मिलेगा। प्रतिनिधि पश्चिमी समूह के मंदिरों और टाइगर रिजर्व का भी भ्रमण करेंगे। उन्होंने कहा कि जी-20 सांस्कृतिक समूह की चार बैठकें देश के अलग अलग राज्यों में आयोजित हो रही है। पहली बैठक खजुराहो में आयोजित होना मध्यप्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक समूह की दूसरी बैठक भुवनेश्वर, तीसरी हम्पी और चौथी वाराणासी में आयोजित होगी। 

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में अपनी नई पहचान बना रहा है। आज भारत जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। यह प्रत्येक भारतवासी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है कि मध्यप्रदेश के अलग अलग शहरों में जी-20 के अलग अलग समूहों की बैठकें हो रही है। कला, संस्कृति, खेल, आर्थिक, सामाजिक, पर्यावरण जैसे वैश्विक विषयों पर मंथन हो रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि अतिथि देवो भव और वसुधैव कुटुंबकम भारत की पहचान है। जी-20 की बैठकें इसी उद्देश्यों को साकार कर रहा है। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर भारत नई पहचान बना चुका है। 


No comments:

Post a Comment

Pages