Breaking

09 February 2023

डॉ. सिंह बोले, कमलनाथ के नेतृत्व में लड़ेंगे विधानसभा चुनाव


 भोपाल।
कांग्रेस में चल रही गुटबाजी पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का कहना है कि संगठन में किसी प्रकार का कोई षड्यंत्र या गुटबाजी नहीं है। सभी नेता एक साथ मिलकर मध्य प्रदेश से बीजेपी के सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट है।

वही मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मंशा और भावना है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में विधानसभा का चुनाव लड़ा जाएगा। क्योंकि जिस तरीके से 15 महीने के कार्यकाल में उन्होंने काम किए थे उससे कार्यकर्ताओं में उत्साह है और निश्चित तौर पर 2023 में मध्य प्रदेश के अंदर कांग्रेस की सरकार बनेगी। 

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने सरकार की विकास यात्रा को विनाश यात्रा बताया है। नेता प्रतिपक्ष का आरोप है कि प्रदेश की जनता को कर्ज में डूबा कर सरकार अपनी वाहवाही लूटने के लिए इस तरीके की यात्राएं निकाली रही है। जिसमें सरकारी कर्मचारियों आंगनवाड़ी के कार्यकर्ताओं नगर निगम नगर पालिका के कर्मचारियों को बीजेपी अपना कार्यकर्ता बनाकर काम कर रही है बसों में भर भर कर लोगों को विकास यात्रा के लिए एकता किया जा रहा है। 


No comments:

Post a Comment

Pages