Breaking

13 February 2023

महिला किक्रेटरों पर पैसों की बरसात, स्मृति मंधाना को मिले साढ़े तीन करोड़

 


मुंबई। 
पहली विमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी जारी है। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में चल रहे ऑक्शन में टॉप ऑर्डर बैटर स्मृति मंधाना सबसे महंगी बिकीं हैं। उन्हें बेंगलुरु ने 3.4 करोड़ रुपए में खरीदा है।

अब तक तीन खिलाड़ियों पर 3 करोड़ से ज्यादा की बोली लगी है। जबकि चार देशों की कप्तान अनसोल्ड रहीं। इनमें साउथ अफ्रीका की सुने लुस, इंग्लैंड की हीथर नाइट, श्रीलंका की चमारी अटापट्टू और वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज शामिल रहीं। साथ ही पिछले महीने अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम की चार खिलाड़ी भी बिकीं। जबकि 10 खिलाड़ी अनसोल्ड रहीं।

महाराष्ट्र की देविका वैद्य को यूपी ने 1.4 करोड़ रुपए में खरीदा है। वे 20वीं करोड़पति बनीं। साथ ही अमनजोत कौर को मुंबई ने 50 लाख में खरीदा। तनुजा कंवर को गुजरात ने 50 लाख में खरीदा। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्रेस हैरिस 75 लाख रुपए में यूपी की टीम में शामिल हुईं। जबकि जॉर्जिया वेयरहम को गुजरात ने इतनी ही राशि में खरीदा। वहीं, एलेश कैप्सी को दिल्ली ने 75 लाख रुपए में खरीदा।

इससे पहले 10वें सेट में एस यशश्री को यूपी ने 10 लाख रुपए में खरीदा। इससे पहले, नौवें में यूपी ने श्वेता सहरावत को 40 लाख में और पार्श्वी चोपड़ा को 10 लाख में अपने साथ जोड़ा। जबकि तितास साधू को 25 लाख में दिल्ली ने खरीदा। 8वें सेट में दिल्ली ने साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर मारिजन कैप को 1.5 करोड़, राधा यादव को 40 लाख में और शिखा पांडेय को 60 लाख रुपए में अपने खेमे में शामिल किया। जबकि गुजरात ने स्नेह राणा को 75 लाख रुपए में अपनी टीम का हिस्सा बनाया।

अंडर-19 विमेंस वर्ल्ड कप जिताने वाली भारतीय टीम से श्वेता को 40 लाख रुपए में यूपी ने खरीदा। उनकी बेस प्राइस 10 लाख थी। उनके अलावा तेज गेंदबाज तितास साधु को 25 लाख रुपए में दिल्ली ने खरीदा। वहीं, स्पिनर पार्श्वी चोपड़ा और बैटर एस यशश्री को 10-10 लाख रुपए में यूपी ने खरीदा।


No comments:

Post a Comment

Pages