Breaking

13 February 2023

बिना काम वेतन लेने वाले कर्मियों पर गिरेगी गाज

 भोपाल - नगर निगम बिना काम वर्षों से वेतन ले रहे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की छंटनी करने की मंशा बना रहा है। निगम मुख्यालय में जोन व वार्ड के साथ विभिन्न शाखाओं में काम करने वाले दैनिक वेतन भागी कर्मचरियों की सूची मंगाई गई है। इसके बाद इन कर्मचरियों का कार्य स्थल पर भौतिक सत्यापन किया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि ऐसे करीब 15 प्रतिशत कर्मचारियों को कम करने से निगम की वित्तीय हालत पर भी सुधार होगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि हर वर्ष 10 करोड़ रुपये की बचत होगी।

करीब बीस फीसदी ऐसे कर्मचारी भी पाए गए है जो या तो कर्तव्य स्थल पर आते नहीं है या फिर किसी नेता या किसी अधिकारी के यहां तैनात है। लिहाजा निगम अपने खर्च कम करने के लिए ऐसे करीब दो हजार कर्मचारियों की छंटनी करने जा रहा है।दरअसल निगम को मिलने वाले राजस्व का एक बड़ा हिस्सा ऐसे ही कर्मचारियों की तनख्वाह पर खर्च हो रहा है। इसको देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बता दें कि नगर निगम में 14 हजार से अधिक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हैं। इनके वेतन के लिए हर माह निगम को 12 करोड़ रुपए का भुगतान करना होता है। लेकिन निगम आर्थिक हालत खराब होने की वजह से कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पाता। यदि काम नहीं करने वाले कर्मचारियों को कम कर दिया जाता है, तो हर माह निगम के 85 लाख रुपए बचेंगे।

No comments:

Post a Comment

Pages