Breaking

17 February 2023

जारी नहीं हुआ राजधानी का मास्टर प्लान

भोपाल - 2 साल बीत चुके हैं, राजधानी का मास्टर प्लान अब तक जारी नहीं हुआ है। साल 2019 में भोपाल का मास्टर प्लान बनकर तैयार
हो गया था लेकिन राज्य सरकार ने जारी नहीं किया है। नगर निगम और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग ने मास्टर प्लान को तैयार कर चुकी है। 

 खास बात यह है कि मास्टर प्लान तैयार होने के बाद आखिर जारी क्यों नहीं हो सका है। इस पर नगर निगम परिषद के अध्यक्ष ने भी कोई ठोस जवाब नहीं दिया है। अध्यक्ष का कहना है कि मास्टर प्लान पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की है और जल्द ही जारी किया जाएगा। आखिर मास्टर प्लान को लेकर नगरी प्रशासन विभाग क्यों संजीदा नहीं है। इस पर भी नगर निगम ने चुप्पी साधी हुई है। राजधानी को विकसित करने के लिए मास्टर प्लान 2020 में जारी होना था लेकिन 2 साल बाद भी मास्टर प्लान को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है

No comments:

Post a Comment

Pages