Breaking

27 March 2023

राहुल जी के मामले में वचन के पक्के है कमलनाथ जी...साथ नही तो साथ नहीं:डॉ नरोत्तम मिश्रा


 भोपाल।
कमलनाथ जी वचन के पक्के ट्वीट पर  प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि वैसे तो कमलनाथ जी वचन के पक्के नही है लेकिन राहुल गांधी से दुश्मनी को लेकर वचन पक्के है। और वह इसे आज तक खुले आम निभा भी रहे है।

गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि  कमलनाथ जी वैसे तो वचन के पक्के नही है ,चुनाव पर उनके द्वारा दिए गए  लगभग एक हज़ार  वचनों में उन्होंने कितने निभाए यह सब जानते है लेकिन यह भी सच है कि राहुल गांधी  जी से दुश्मनी को लेकर वह अपने वचन के पक्के है। वह इसे खुलेआम निभा भी रहे है।

गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि  सब जानते है कि आयटम बोलने पर राहुल गांधी के कहने के बाद भी कमलनाथ जी ने माफी नही मांगी थी। राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा का भी यह कह कर परोक्ष रूप से विरोध किया था कि  हम तो  साथ दिनों से इस यात्रा के कारण मर रहे है।

राहुल गांधी जी की सदस्यता जाने पर दिल्ली में बुलाई गई  बैठक में शामिल तक नही हुए। सदयस्ता जाने के विरोध में पार्टी द्वारा राजधानी में किये सत्याग्रह में भी शामिल होना उन्होंने जरूरी नही समझा। यह सब घटनाए तो यही बताती है कि  राहुल जी से उनके मनभेद थे और अभी भी है। लगता तो ऐसा ही है कि वह दुश्मनी का वचन पूरी तरह निभा रहे है। और आगे भी निभाते रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Pages