Breaking

31 March 2023

ओबीसी, एससी-एसटी के हक अधिकारों को छीना भाजपा सरकार ने


भोपाल। ओबीसी, एससी, एसटी के हक अधिकारों का छीना गया स्वाभिमान और सम्मान को अपमानित किया गया। ओबीसी का दर्द दिखाने वाले मा. नरेन्द्र मोदी जी से पूँछना चाहते है कि देश में 52 प्रतिसत ओबीसी को 27 प्रतिसत आरक्षण का लाभ क्यों नहीं मिल रहा है। लाखों पद रिक्त हैं भरे क्यों नहीं जा रहे हैं। मडण्ल कमीशन की सिफारिसों को लागू क्यों नहीं किया जा रहा है। जाति आधारित जनगणना ओबीसी की क्यों नहीं की जा रही है। ओबीसी के छात्र-छात्राओं की करोड़ों की छात्र वृत्ति घोटाले की कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है।

ढ़ाई लाख करोड़ का कर्ज आडानी को दिया गया उसी से व्यापार कर अडानी दुनिया में नम्बर 3 का उद्योगपति बना। फिर अडानी द्वारा बैंको का कोई कर्जा वापस क्यों नहीं किया? कमाई पर कम टैक्स क्यों दिया? इसी तरह कुछ और उद्योगपति हैं। इसके बावजूद मोदी सरकार ने करीब 11 लाख करोड़ का कर्जा माफ कर दिया गया।

जबकि इस देश का अन्नदाता की फसल वर्बाद हो जाती है कर्जा नहीं चुकाता तो उसकी कुर्की हो जाती है, बिजली का बिल न देने पर कनेक्शन काट दिया जाता है। अपनी मांग के लिए प्रदर्शन करता है तो गोलियों से भून दिया जाता है। अन्त में वह आत्म हत्या के लिए मजबूर हो जाता है। लेकिन मोदी सरकार के पास किसानों का कर्जा माफ करने के लिए पैसा नहीं होता है।

इस देश का नौजवान देश के लोगों की आशा और विश्वास को लेकर गरीबों के पास पहुँचेे उनके दुःख और दर्द को समझने के लिए भारत जोड़ो यात्रा पर निकलता है। उस नौजवान राहुल गाँधी को अपार जन समर्थन और प्यार मिलता है। जनता को मोदी सरकार के वादों की याद दिलाता है। सरकार द्वारा नफरत का बाजार खोलने तथा जनतंत्र में किस तरह से विश्वास की आवाज को ईडी सीबीआई का भय दिखाकर दवाने का प्रयास किया जा रहा है। आम जनता के हक अधिकार को किस तरह से छीना जा रहा है। किस तरह से संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। किस तरह से संस्थानों को पूँपतियों के हांथों बेचा जा रहा है। किस तरह से देश के मेहनत करने वाले 90 प्रतिसत लोगों को गुलाम बनाने का षणयंत्र हो रहा है। इन सभी मुद्दो की जानकारी देकर आम जनता से सच्चाई का साथ देने का आहवान करते हुए यात्रा में बढ़ते जाते हैं। इसी तरह जन समर्थन बढ़ता जाता है।

इससे मोदी सरकार भयभीत हो जाती है और बड़े षणयंत्र पुर्वक श्री राहुल गाँधी जी की लोक सभा की सदस्यता समाप्त करने का ताना वाना बुनकर सच की आवाज को दवाने के षणयंत्र में मोदी जी की महम भूमिका है। 



No comments:

Post a Comment

Pages