Breaking

26 March 2023

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नवीन भाजपा कार्यालय का किया भूमिपूजन


  भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी ने नवरात्र के 5 वें दिन विधि विधान से पूजन-अर्चन कर नवीन आधुनिक भाजपा प्रदेश कार्यालय के निर्माण का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। 

पूजा में श्री जे पी नड्डा व उनकी पत्नी श्रीमती मल्लिका नड्डा, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा व उनकी पत्नी श्रीमती स्तुति शर्मा शामिल हुई। श्री नड्डा ने 5 गेती चलाकर नवीन कार्यालय के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।


No comments:

Post a Comment

Pages