Breaking

29 March 2023

राहुल गांधी कांग्रेस के लिए राहुल नहीं राहु बन गए - शिवराज


भोपाल।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी ऐसे नेता हैं जिनको ना राष्ट्र की जानकारी है और ना राष्ट्रनीति की। राहुल गांधी जी देश संविधान से चलता है जुबान से नहीं चलता। सीएम ने कहा कि, देश की जनता जानती है कि कांग्रेस देश के लिए समस्या है और कांग्रेस की समस्या राहुल गांधी हैं। राहुल गांधी कांग्रेस के लिए राहुल नहीं राहु बन गए हैं। पूरे देश में अमृत काल चल रहा है पर कांग्रेस में राहुकाल चल रहा है।

शिवराज सिंह ने कहा कि, अगर राहुल जी नेहरू गांधी परिवार से ना होते तो कहां होते यह सारा देश जानता है बताने की जरूरत नहीं है। लेकिन गांधी नेहरू परिवार के गुलाम नेता उनको जबरदस्ती उनको राष्ट्रीय नेता बनाने पर तुले हुए हैं। जबकि हकीकत और वास्तविकता यह है कि राहुल गांधी गांधी नेहरू परिवार के सबसे असफल सबसे कमजोर गैर जिम्मेदार लापरवाह और अहंकारी नेता हैं। देश भुला नहीं होगा यह राहुल गांधी का अहंकार नहीं था तो क्या था जब उन्हीं की सरकार थी केंद्र सरकार के लाए गए ऑर्डिनेंस को तब मनमोहन सिंह जी देश के बाहर थे ऑर्डिनेंस को फाड़ कर फेंक दिया था


मनमोहन का हाल किसी से नहीं छिपा

प्रधानमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह जी की क्या हालत होगी होगी ये बताने की जरूरत नहीं है। क्या यह राहुल का अहंकार नहीं था अहंकार में डूबे हुए राहुल गांधी अलग-अलग धर्मो का अपमान करते हैं। जातियों का अपमान करते हैं। राहुल गांधी जानते हैं कि पिछड़ा वर्ग उन्हें चुनौती नहीं दे सकता तो कुछ भी बोल दो। अहंकार में आकर उन्होंने पिछड़े वर्ग को गाली दी और गाली भी ऐसी की पूरी की पूरी जाति को चोर बता दिया। यह अहंकार नहीं है तो क्या है।

चोरी और सीनाचोरी कर रहे राहुल

 राहुल वाली बताएं इसके बाद भी कह रहे हैं कि माफी नहीं मांगेंगे यह तो चोरी भी है और सीनाजोरी भी है। मैं आज कह रहा हूं पिछड़ा वर्ग कह रहा है कि हम ना कांग्रेस को माफ करेंगे ना राहुल गांधी को माफ करेंगे। अभी तो केवल सांसद ही गई है और बांगला गया है कांग्रेस ने अगर कुछ लोगों से टकराने की कोशिश की तो कांग्रेस नाम का शब्द भी चला जाएगा। कांग्रेस का इतिहास रहा है कि उसने कभी कोर्ट के फैसलों का सम्मान किया ना ही दलितों का पिछड़ों का सम्मान नही किया।एक नहीं कई उदाहरण है स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने शाहबानो प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को कैसे पलटा यह सारा देश जानता है सीताराम केसरी जैसे नेता उनका अंतिम समय कैसा तिरस्कार किया गया उनका सामान तक सड़कों पर फिकवा दिया गया। यह पूरे देश ने देखा ऐसे में हम राहुल गांधी से यह उम्मीद भी नहीं कर सकते कि वह पिछड़े वर्ग का और न्याय व्यवस्था का सम्मान करेंगे।

माफी नहीं मांग रहे हैं

शिवराज ने कहा कि, आज मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कांग्रेस बताएं कि ना तो राहुल ना कांग्रेस ना कोर्ट के बाहर माफी मांग रहे हैं ना कोर्ट के अंदर माफी मांग रहे, ना सदन में माफी मांग रहे। सजा कोर्ट ने दी है तो इसमें भी षड्यंत्र बता रहे हैं। लोकतंत्र की हत्या बता रहे हैं और यह कांग्रेसी हैं जिसके नेता कह रहे हैं कि राहुल गांधी परिवार के लिए अलग ही कानून होना चाहिए राहुल गांधी के लिए सत्याग्रह की घोषणा करने वाली कांग्रेस को जवाब देना पड़ेगा कि वह राहुल के ओबीसी वर्ग के अपमान करने वाले बयान को संरक्षण क्यों दे रहे हैं।

ओबीसी से माफी मांगे

सिंह ने कहा कि, कांग्रेस को अहंकार छोड़कर ओबीसी वर्ग से माफी मांगनी चाहिए और सत्याग्रह नहीं राहुल गांधी को माफी यात्रा निकालनी चाहिए। मैं कांग्रेस से सवाल करना चाहता हूं कांग्रेस बताए सोनिया गांधी बताएं कि न्यायालय ने राहुल गांधी को इस बयान पर सजा दी। क्या वह भी ओ ओबीसी वर्ग पर उनका दिया गया बयान सही था। कांग्रेस बताए के किस नियम के तहत उन्हें संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराया गया है। नियम सब जानते हैं कानून सब जानते हैं क्या यह नियम और कानून सभी जनप्रतिनिधियों के लिए बना है या सिर्फ राहुल गांधी के लिए।

सहानुभूति बटोरने का प्रयास

 लोकसभा सचिवालय द्वारा राहुल गांधी को बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया है। सहानुभूति बटोरने की कोशिश हो रही है अब यह नियम तो सभी जनप्रतिनिधियों के लिए है आम जनता के लिए अलग कानून आम जनप्रतिनिधियों के लिए अलग कानून और राहुल गांधी के लिए अलग कानून क्या यह होना चाहिए। सिंह ने कहा कि, राहुल गांधी के बयान पर बात करते हैं एक बयान नहीं उनके तो उल जलूल और विवादास्पद बयान देने की लम्बी संख्या है। सेना और सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगते हैं। उनके बयान देखिए पंजाब के युवा नशेड़ी है, उत्तर प्रदेश के युवा दिल्ली में भीख मांगते हैं। यह उनका बयान है युवा मंदिर में छेड़खानी के लिए जाते हैं, यह राहुल गांधी का बयान है। क्या इन बयानों से कांग्रेस सहमत है। राहुल गांधी ने विदेशों में जाकर देश और संसद का अपमान किया, संविधान का अपमान किया, संसद का अपमान किया, लोकतंत्र का मजाक उड़ाया। भारत को बदनाम किया।

सत्याग्रह पर तंज

सत्याग्रह पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के सत्याग्रह के हाल यह है कि उन्हें लोग ही नहीं मिले। यहां तक की कमलनाथ जी गायब हो जाते हैं। सब को कहते हैं सत्याग्रह है पर खुद कहां हो कमल नाथ क्या आप भी बयान से सहमत नहीं हो। 


No comments:

Post a Comment

Pages