Breaking

13 March 2023

विधानसभा में बीबीसी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास


भोपाल।
 होली और रंगपंचमी की छुट्टियों के बाद मप्र विधानसभा का बजट सत्र आज फिर शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बनी डॉक्यूमेंट्री के मामले में BBC (ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन) के खिलाफ अशासकीय संकल्प (निंदा प्रस्ताव) प्रस्तुत किया गया। सदन में कई मुद्दों पर हंगामा भी हुआ। जिसके बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा- यह डॉक्यूमेंट्री भारत की संप्रभुता पर गैर जिम्मेदार हमला है। इसका मकसद भारत के संविधान को कमजोर करना है। अशासकीय संकल्प भाजपा विधायक शैलेंद्र जैन ने पेश किया था। सीएम ने कहा- मैं मानता हूं कि भारत को बदनाम करने का बीबीसी ने जो प्रयास किया, उसके खिलाफ कार्रवाई हो।

इससे पहले प्रश्नकाल के दौरान महेश्वर से कांग्रेस विधायक विजयलक्ष्मी साधो ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में नकली जेवर बांटने का मुद्दा उठाया। संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जांच का भरोसा दिया। विधानसभा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के प्रदर्शन और राजभवन के घेराव को लेकर कहा- खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे। उन्हें विधानसभा में रहना चाहिए, लेकिन किसी न किसी बहाने हंगामा खड़ा करना कांग्रेस का मकसद रह गया है।

No comments:

Post a Comment

Pages