Breaking

29 April 2023

भाजपा को नहीं दिखता खुद के नेताओं का भ्रष्टाचार- दिग्विजय सिंह


 जावद। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह अपनी सत्ता को लाने के लिए तत्पर हो गए हैं और चुनावी चौसर बिछाने में लगे हुए हैं। 

जावद में पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी पूरी तरह से भ्रष्टाचारी है इस पार्टी के मंत्री से लेकर सरपंच तक सभी भ्रष्टाचारी है। कुछ समय पहले जनपद अध्यक्ष को लोकायुक्त टीम ने 50000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा लेकिन भाजपा पार्टी ने अभी तक इस पर किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की है जबकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कहा गया था कि जल्दी ही जनपद अध्यक्ष पर कार्यवाही की जाएगी। लेकिन किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की गई है क्योंकि निर्माण के नाम पर पंचायतों से 50 50 हजार की रिश्वत ली जाती है और वही पैसा मंत्री और मुख्यमंत्री तक पहुंचता है इसीलिए ऐसे लोगों पर कार्यवाही नहीं की जा रही है।

कांग्रेस किसानों की हितेषी पार्टी है। 2013 में कांग्रेस ने भूमि अधिकृत नियम बनाया कि जो बाजारू रेत है गांव में 4 गुना और शहरों क्षेत्रों में दोगुना कीमत देनी चाहिेए मुआवजे में। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने सबसे पहले सत्ता में आते ही इसी कानून को हटाया। जब किसानों ने इसका विरोध किया तो इस कानून को फिर से ले लिया लेकिन राज्य सरकारों को परिवर्तन करने का ऑर्डिनरी निकाल दिया। इन सब बातों के साथ-साथ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सोच का फर्क बताया।

इन सब आरोपों से यही प्रतीत हो रहा है कि कुल मिलाकर कांग्रेस की सत्ता लाने के लिए दिग्विजय सिंह हैं पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं। 


No comments:

Post a Comment

Pages