Breaking

01 April 2023

सुरक्षा एजेंसी के संचालक ने किया महिला से रेप


ग्वालियर। ग्वालियर शहर की एक सिक्योरिटी एजेंसी के संचालक पर विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है ।

पता चला है कि ग्लोबल सिक्योरिटी के मालिक नवीन उपाध्याय ने अपने फ्लैट में रह रही विवाहिता के साथ एक साल तक दुष्कर्म किया है। विवाहिता बदनामी के डर से घटना को छुपाए रही । इस बीच ग्लोबल सिक्योरिटी एजेंसी का संचालक नवीन उपाध्याय लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। यह सिलसिला पिछले साल जनवरी से चल रहा था। जब महिला नवीन उपाध्याय की हरकतों से ज्यादा परेशान हो गई तब उसने अपने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद महिला अपने परिजनों के साथ इंदरगंज थाने पहुंची और जवाहर कॉलोनी में रहने वाले नवीन उपाध्याय के खिलाफ बलात्कार और धमकाने का मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी को खोजने की कोशिश की लेकिन वह अपने ठिकानों से गायब हो गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। दरअसल नवीन उपाध्याय का फालका बाजार में फ्लैट है। उसने महिला को यह फ्लैट किराए पर रहने के लिए दिया था । एक दिन जब महिला अपने फ्लैट में अकेली थी तब आरोपी नवीन उपाध्याय सहानुभूति
जताते हुए उसके घर में चला गया और महिला के अकेली होने का फायदा उठाकर उसने उसके साथ बलात्कार कर दिया। यह घटना पिछले साल 22 जनवरी की है इसके बाद नवीन उपाध्याय कभी भी महिला के पति की अनुपस्थिति में उसके फ्लैट पर आ जाता था और मनमानी कर के चला जाता था। महिला नवीन की हरकतों से जब ज्यादा परेशान हो गई तब उसने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की। उसके बाद परिजनों ने इंदरगंज पुलिस में नवीन उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।


No comments:

Post a Comment

Pages