Breaking

22 April 2023

लाखों के इनामी दो महिला नक्सली मुठभेड़ में ढेर, नक्सली कबीर की गार्ड रह चुकी है सरिता,,,


 बालाघाट।
बालाघाट हॉक फोर्स के जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस नक्सली मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर हो गई है। जिन पर 14–14 लाख रु का इनाम घोषित था जिसमे एक एरिया कमांडेंट है तो दूसरी कुख्यात नक्सली कबीर की गार्ड रह चुकी है।

     आपको बतादे 22 अप्रैल की सुबह गढ़ी थाना अंतर्गत कदला के जंगल में हॉकफोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमे हॉक फोर्स के जवानों ने दो इनामी महिला नक्सलियों को मार गिराया है। जिसमे एक महिला नक्सली सुनीता है जो भोरम देव में एरिया कमांडर, टांडा दलम और वर्तमान में विस्तार दलम में काम कर रही थी। वही दूसरी महिला नक्सली सरिता है जो कुख्यात नक्सली कबीर की गार्ड रही है साथ ही खटिया मोचा दलम में एसीएम और वर्तमान में विस्तार दलम में सक्रिय थी।

 इन दोनो के पास से दो थ्री नॉड थ्री की बंदूके,लगभग 50 जिंदा कारतूस, रशद की सामग्री बरामद की गई है। मुठभेड़ में मारी गई दोनो महिला नक्सली पर 14-14 लाख रुपए का ईनाम घोषित था। बताया जा रहा है कि पुलिस नक्सलियों के बीच हुई इस मुठभेड़ में और भी नक्सली थे जो घायल हो सकते है ऐसे में इस मुठभेड़ के बाद पुलिस द्वारा जंगलों लगातार सर्चिंग को जा रही है।

           महिला नक्सली सुनीता उर्फ सोमडी मड़ावी छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की रहने वाली है जिस पर मध्यप्रदेश में 03 लाख छत्तीसगढ़ में 05 लाख और महाराष्ट्र में 06 लाख ऐसे कुल मिलाकर सुनीता पर 14 लाख का इनाम घोषित था।वही सुनीता पर मध्यप्रदेश में 10 और छत्तीसगढ़ में 05 इस प्रकार से इस पर कुल 15 अपराध दर्ज है।  महिला नक्सली सरिता उर्फ बिज्जे भी सुकमा जिले की ही रहने वाली है इस पर मध्यप्रदेश में 03 लाख,छत्तीसगढ़ में 05 लाख और महाराष्ट्र में 06 लाख इस तरह से सरिता पर कुल 14 लाख का इनाम घोषित है। वही अपराध की बात करें तो सरिता पर मध्यप्रदेश में 09 और छत्तीसगढ़ में 02 अपराध दर्ज, इस तरह से सरिता पर कुल 11 अपराध दर्ज हैं। 


No comments:

Post a Comment

Pages