Breaking

29 April 2023

राजधानी को फिर भिगोया बादलों ने


भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। प्रदेश में राजधानी सहित अनेक जिलों में शुक्रवार फिर से तेज हवाओं के साथ कई जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि देखी गई। प्रदेश में कई जगहों पर तेज़ बारिश के साथ ओलावृष्टि से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। अप्रैल के अंत में ऐसी बारिश पहले कभी लोगों ने नहीं देखी। मौसम विभाग का कहना है कि 5 मई के बाद एक बार फिर से मौसम में परिवर्तन आने की संभावना है। इसके बाद प्रदेश में गर्मी का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में भोपाल, सागर, रीवा, उज्जैन, इंदौर, जबलपुर संभाग के अधिकतर जिलों में बादल छाने के साथ ही बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की भी आशंका है। कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे । मई के पहले सप्ताह तक मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर बना रहेगा। इसके चलते तापमान में बहुत अधिक तेजी आने की संभावना नहीं है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 35 डिग्री से नीचे आ गया है। शुक्रवार को देर शाम हुई तेज बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई है. कई जिलों में बारिश के साथ ही ओले गिरे। बताया जा रहा है... कि उज्जैन, देवास, सागर में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि और बिजली गिरने की फिर आशंका है।


No comments:

Post a Comment

Pages