Breaking

06 May 2023

बिट्रेन को मिला नया राजा, सारी रस्मों के साथ किंग चार्ल्स की हुई ताजपोशी


लंदन। ब्रिटेन में ‘अंग्रेजों के राजा’ का राज्याभिषेक हो गया है। किंग चार्ल्स-III नए ‘राजा’ बन गए हैं। और उनके साथ उनकी पत्नी क्वीन कैमिला की भी ताजपोशी हुई है। किंग चार्ल्स-III और क्वीन कैमिला की ताजपोशी ब्रिटेन के वेस्टमिंस्टर ऐबे चर्च में कराई गई। यह ब्रिटिश शाही परिवार में 70 साल बाद हुई है। इससे पहले 1953 में क्वीन एलिजाबेथ की ताजपोशी हुई थी। जिसके के बाद 74 साल की उम्र में किंग चार्ल्स  का राज्याभिषेक हुआ है। यही वेस्टमिंस्टर ऐबे चर्च के अंदर का नजारा है, जहां ताजपोशी कराई गई। जिस रास्ते से ब्रिटिश किंग का काफिला गुजरा, वहां हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य सड़क के दोनों ओर ब्रिटेन के ध्वज लहरा रहे थे। वे अपनी पत्नी और क्वीन कैमिला के साथ वेस्टमिंस्टर एबे पहुंचे। यहां एक धार्मिक समारोह में यूनाइटेड किंगडम के राजा का ताज पहनाया गया। ये परंपरा लगभग एक हजार साल पुरानी है। समारोह में किंग चार्ल्स तृतीय की पत्नी कैमिला भी आधिकारिक रूप से ‘क्वीन कंसोर्ट’ से ‘क्वीन’ बन गईं।

देश-विदेश से पहुंचे थे 2 हजार मेहमान

राज्याभिषेक में देश-विदेश के 2 हजार मेहमानों को बुलाया गया था। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी अपनी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ लंदन पहुंचे। यहां उपराष्ट्रपति का बकिंघम पैलेस में आयोजित एक समारोह में स्वागत किया गया। इसके साथ ही उन्होंने लंदन में होने वाले राज्याभिषेक समारोह से पहले किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात भी की है। इस मुलाकात को लेकर उपराष्ट्रपति के ट्विटर हैंडिल से जानकारी शेयर की गई है।

भव्य परंपरा का हुआ निर्वहन

वेस्टमिंस्टर एबे 1066 में विलियम द कॉन्करर के बाद से हर ब्रिटिश राज्याभिषेक का स्थान रहा है और किंग चार्ल्स III और उनकी पत्नी क्वीन कैमिला ने इस भव्य परंपरा का निर्वहन किया। राज्याभिषेक की पूर्व संध्या पर बकिंघम पैलेस ने राजशाही के आधिकारिक अकाउंट से एक ट्वीट किया पहली बार रानी कैमिला का जिक्र किया। राज्याभिषेक थिएटर में फूलों की भव्यता और तैयारियों के फुटेज शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा है- वेस्टमिंस्टर एबे किंग चार्ल्स III और क्वीन कैमिला के राज्याभिषेक के लिए तैयार है। बता दें कि चार्ल्स और कैमिला ने 2005 में शादी की थी।



No comments:

Post a Comment

Pages