Breaking

26 May 2023

कांग्रेस और विपक्षी दलों को हर चीज में होती है दिक्कत होती है


 भोपाल। नई संसद करीब ढाई साल में बनकर तैयार हो गई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इसका शिलान्यास किया था। अब 28 मई को वह उद्घाटन भी करेंगे। इसी बात को लेकर अब सियासत शुरू हो गई है।  विपक्षी दलों का कहना है कि संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से न कराना राष्ट्रपति पद का अपमान है। इधर मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस के आरोपो पर सियासत गर्म हो गई है। BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस और विपक्षी दलों को हर चीज में होती है दिक्कत होती है।

.जब कोरोना स्वदेशी वैक्सीन बनाई तो उन्हें दिक्कत होती थी। मोदी जब वैश्विक नेता के तौर पर उभरते हैं तब उन्हें दिक्कत होती है। वीडी शर्मा ने ये भी कहा कि समय के अनुरूप नई संसद का निर्माण किया जा रहा है तो उन्हें दिक्कत हो रही है..वीडी शर्मा ने ये भी की जिन द्रौपदी मुर्मू भी सम्मान की बात कह रहे हैं, उनकी ही पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने किन शब्दों का प्रयोग महामहिम के लिए किया था यह देश जानता है। कांग्रेस भले ही मोदी जी को पसंद ना करें लेकिन इसकी 140 करोड जनता उन्हें पसंद करती है।

No comments:

Post a Comment

Pages