Breaking

12 May 2023

एमपी में एक काल पर आएगी पशु एंबुलेंस


भोपाल।
मध्य प्रदेश सरकार ने गौ संवर्धन एवं  संरक्षण की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में 406 पशु चिकित्सा एंबुलेंस को तैनात किया है। राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया।

 गौ रक्षा संकल्प सम्मेलन में शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सभी गौपालकों को आश्वस्त किया कि उन्हें गौ माता की सेवा करने के लिए हर जरूरी सामान दिया जाएगा।  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गाय माता को अस्पताल इलाज के लिए नहीं आना होगा। अस्पताल ही घर पहुंचेगा गौ माता का इलाज करेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार गाय के गोबर को खरीदेगी और उससे सीएनजी गैस बनाएगी। गाय की समस्या के निराकरण के लिए अपर कलेक्टर सरकार एक अधिकारी नियुक्त किया जाएगा जो गायों से संबंधित सभी समस्या का निराकरण करेगा।

 गाय संस्कृति का प्रतीक

 मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय हमारी संस्कृति का प्रतीक है हमारे प्रत्येक भगवान का वाहन कोई ना कोई पशु ही है। गाय को हम अपनी माता मानते हैं और उनकी पूजा करते हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं रोज सुबह अपनी दोनों बछियाओ को रोटी खिलाकर कर ही नाश्ता करता हूं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बड़ी-बड़ी गौशालाओं को विकसित करेंगे छोटी-छोटी गौशालाओं का मैनेजमेंट ठीक ढंग से नहीं हो पाता है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश में गौ सेवकों पर गोली चलाई गई है और साधु संतों के साथ मारपीट की गई है। लेकिन मोदी के राज में देश बदल रहा है। भारत माता का वैभव दुनिया भर में बढ़ रहा है।

गौरक्षा करना मुस्लिम विरोध नहीं- राव

 प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा कि ऐसा माना जाता था। गौरक्षा करना मुस्लिमों का विरोध  करना है। लेकिन अब ऐसा नहीं है गाय हमारी संस्कृति की प्रतीक है और हम गायों की सेवा करते हैं और हमें सेवा करना हमारा कर्तव्य भी है। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा देशभर में मध्य प्रदेश ऐसा राज्य है जहां पर गाय की सेवा के लिए बहुत सारी योजनाएं संचालित की जा रही है।


No comments:

Post a Comment

Pages