Breaking

21 May 2023

सिख विरोधी दंगों में कमलनाथ जाएंगे जेल- शर्मा


कटनी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 1984 के दंगे में कमलनाथ की संलिप्तता उजागर हो चुकी है। कांग्रेस का एक नेता जगदीश टाइटलर पहले ही जेल में हैं अब कमलनाथ की बारी है। कांग्रेस के पदाधिकारी किस तरह क्रिमनल रेकॉर्ड में शामिल रहते है यह उजागर हो चुका है। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री वीडी शर्मा ने कटनी से शहडोल जाते वक्त पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा करते हुए कहीं।
वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता कमलनाथ के इस कुकृत्य को जनता तक पहुचाने के लिए तैयार हैं, आने वाले समय में कमलनाथ जेल में दिखेंगे। कांग्रेस की झूठ की फैक्ट्री के सभी नेता जल्द ही पुलिस या न्यायालय के चक्कर काटेंगे।
उन्होंने कहा कि अबकी बार 200 पर का नारा तथा 51 फीसदी वोट के लिए भाजपा का एक एक कार्यकर्ता जी जान से जुटा है। हम पुनः सरकार बनायेगे और भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश में जनता की सेवा करेगी।

No comments:

Post a Comment

Pages