Breaking

19 May 2023

पार्टी कार्यकर्ता जनता को बताएं बंटाढार युग का सच और भाजपा के विकास की कहानीः शर्मा


 भोपाल। आज जो युवा हैं, उन्हें देश और मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकारों के समय की दुरावस्था की जानकारी नहीं है। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपने 9 सालों में सिर्फ देश और प्रदेश की तस्वीर ही नहीं बदली, बल्कि राजनीति में एक नई कार्य संस्कृति की शुरुआत की है। हमें युवा पीढ़ी को इस बारे में जागरूक करना है। ये कहना है बीजेपी के प्रदेशाध्य़क्ष वीडी शर्मा का। वे शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। 


शर्मा ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार 30 मई को अपने 9 साल पूरे कर रही है। इस अवसर पर 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि इस अभियान को सफल बनाने में पूरी ताकत से जुट जाएं और घर-घर जाकर बंटाढार युग का सच और भाजपा की विकास गाथा लोगों को बताएं। 

हमारे नेतृत्व ने रचा इतिहास, हमें उस पर गर्व है

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हमारा नेतृत्व आदर्श है, जिसने देश और प्रदेश में इतिहास रचा है। हमें अपने नेतृत्व पर गर्व है। एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में अपना स्थान बनाया है, तो मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अपनी मेहनत और संवदेनशीलता से जनता का विश्वास जीता है। पहले की सरकारें जहां रोटी, कपड़ा और मकान की सिर्फ  बातें करती थीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने उसे साकार करके हर गरीब का जीवन स्तर ऊपर उठाया है। मोदी जी की सरकार ने हर गरीब को छत दी है, कोई भूखा न सोए, इसलिए मोदी सरकार हर गरीब को पांच किलो अनाज दे रही है। पांच लाख रुपये तक हर गरीब को मुफ्त इलाज मिल रहा है। दूसरी तरफ प्रदेश की शिवराज सरकार एक बीमारू राज्य को विकसित बनाकर, स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में बढ़ रही है।

30 दिनों के अभियान में प्रवक्ता बनकर मैदान में उतरे हर कार्यकर्ता

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार के 9 साल पूरे होने पर पार्टी द्वारा विशेष जनसंपर्क अभियान शुरू किया जा रहा है, जो 30 मई से 30 जून तक चलेगा। इस अभियान के दौरान प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी के प्रवक्ता के रूप में मैदान में उतरना है और कांग्रेस की करतूतों तथा भाजपा सरकार की उपलब्धियों को हर घर तक, हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि हम भाजपा सरकारों की योजनाओं और संगठन की ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे तथा 2023 और 2024 के चुनावों में जीत का इतिहास बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पार्टीजनों का आशीर्वाद लेकर हमें मैदान में उतरना है और हर बूथ पर विजय के संकल्प को साकार करना है। 

No comments:

Post a Comment

Pages