Breaking

29 May 2023

मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा-यादव


 भोपाल।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल में जहां एक तरफ दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है, वहीं देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा सुदृढ़ हुई है। आज भारत को कोई आंख दिखाने का साहस नहीं कर सकता। गरीबों का कल्याण और इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट जैसे चार स्तंभों को मोदी सरकार ने बीते 9 साल में मजबूत आधार प्रदान किया है। 

ये बातें केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को राजधानी में मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल के पूरे होने पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही।  उन्होंने कहा कि पिछले 9 साल में बदली हुई परिस्थितियों को हम सब ने ना केवल महसूस किया है बल्कि हमने इस दौरान नये भारत का दर्शन भी किया है। आज का भारत चार महत्वपूर्ण स्तंभों पर खड़ा है। इसके साथ ही भूपेंद्र यादव ने कहा कि ने पहले स्तंभ की चर्चा करते हुए कहा कि आज वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ा है। भारत को दुनियाभर मे सम्मान मिल रहा है।  हाल ही में पीएम ने तीन देशों की यात्रा की है, उसका दृश्य हम सबके सामने है। पापुआ न्यू गिनी में पीएम मोदी का वहां के प्रधानमंत्री ने पैर छूकर अभिनंदन किया। प्रोटोकॉल तोड़ के देर सायंकाल स्वयं आगवानी की। यह पहली बार हुआ है जब किसी संप्रभु राष्ट्र ने अपने समकक्ष का अभिनंदन इस प्रकार किया हो। यादव ने कहा कि 9 वर्षो मे तय समय सीमा में काम पूरा किया गया। योजना का लाभ आखरी व्यक्ति तक पहुँचा है। भारत के 9 वर्ष की यात्रा में हम आगे बढ़ रहे है। 2014 के पहले के दस वर्ष ऐसी सत्ता को देखा जिसे संवैधानिक व्यवस्थाओ पर भरोसा नही था। BJP सरकार ने देश के गरीब को सुरक्षा देने का काम किया।

पहले की सरकारों में 100 रुपये में 85 रुपये दिल्ली में रुक जाता था। हमारी सरकार ने इस अवरोधक को तोड़ा ओर जनधन खाते के माध्यम से गरीबो की पाई पाई उन तक पहुचाई। कोविड की महामारी में हमने स्वदेशी वैक्सीन का निर्माण किया। देश के सभी गरीबो तक वो टीका पहुचाया। ये ही सबका साथ सबका विकास है। हमने दुनिया के दूसरे देशों को भी स्वदेशी वैक्सीन दी। 


2014 के पहले भरोसा नहीं होता था- शिवराज

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज ने अपने संबोधन में कहा कि 2014 के भरोसा नही होता था की भारत इस स्थिति में होगा। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित और आत्म विश्वास से भारत भर गया है। हर भारतवासी माथा गर्व से ऊंचा हो जाता है जब अमेरिका के राष्ट्रपति कहते है कि पीएम मोदी दुनिया मे लोकप्रिय है। 

5 करोड़ से ज्यादा गरीब लोगों को राशन मिल रहा है। 38 लाख से ज्यादा शहरी लोगों को मकान दिया जा चुके है। 87 लाख लोगों के यहां नल लग चुके है..सड़को के विकास के लिए 52 हजार 600 करोड़ से ज्यादा आवंटित किए जा चुके है.. मध्यप्रदेश की तस्वीर बदलने के काम चल रहे है। पीएम मोदी 24 घण्टे देश समाज प्रकति के बारे में सोचते है। पीएम मोदी भारत के लिए भगवान का वरदान है। 


भाजपा ने व्यवस्था बदलने का काम किया-वीडी


सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 साल पूरे होने के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी जी इस देश के अंदर जो काम किए है, भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मोदी जी कामों का जमीन तक पहुँचाने का काम किया है। भाजपा ने व्यवस्था को बदलने का काम किया है। मोदी जी नेतृत्व में व्यवस्थाओं का बदलने का काम हुआ है...विश्व मे आज भारत का गुणगान का हो रहा है...पीएम मोदी की नेतृत्व में भारत की छवि बदली है। 


No comments:

Post a Comment

Pages