Breaking

07 May 2023

बीजेपी के लोग खुद ही हराएँगे भाजपा को- तनखा


जबलपुर।
जबलपुर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद ने दीपक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद भाजपा पर निशाना साधा है। सांसद तन्खा ने कहा की लोग अब कांग्रेस की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्हें बुलाने की जरूरत नही है,क्योंकि अब भारतीय जनता पार्टी भ्रष्ट लोगो की बनती जा रही है।

तनखा ने कहा कि, इसलिए अब लोग कांग्रेस की ओर आकर्षित हो रहे है,जहाँ सांसद विवेक तन्खा ने कहा की आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस निश्चित तौर पर दो तिहाई बहुमत से विजय हासिल कर सरकार बनाएगी। तन्खा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा की अब बीजेपी के लोग ही बीजेपी का सफाया करेंगे। वहीं दीपक जोशी पर सांसद तन्खा ने कहा की कांग्रेस नही पूरा देश संगठित है क्योंकि प्रजा तंत्र को बचाना है। जिस प्रकार से नेशनल पार्टी कांग्रेस के कार्यालय में घुसकर बजरंग दल ने तोड़फोड़ की ये प्रजातंत्र के खिलाफ है। अगर बीजेपी नेशनल पार्टी है तो उन्हें समझना चाहिए क्योंकि बजरंग दल उन्ही का अंश है।
वही द केरला स्टोरी टैक्स फ्री पर सांसद तन्खा ने कहा की केरला स्टोरी फ़िल्म A ग्रेटेड फ़िल्म है जिन्हें मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान टैक्स फ्री कर रहे हैं। और बच्चो को फ़िल्म देखने आमंत्रित कर रहे है शायद उन्हें इस बात की जानकारी नही है इसलिए उन्होंने टैक्स फ्री करने की बात कही है।

No comments:

Post a Comment

Pages