Breaking

16 June 2023

प्रधानमंत्री मोदी जी के लिए देश एक परिवार, कांग्रेस के लिए एक परिवार ही पूरा देश है


  नीमच। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी प्रधानसेवक के रूप में देश जनता की सेवा कर रहें है, उनके लिए पूरा देश एक परिवार है। जबकि विपक्षी दल कांग्रेस के लिए एक परिवार विशेष ही पूरा देश है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 9 वर्ष सेवा, समर्पण और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। यह बात केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री सोमप्रकाश और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री श्री सुधीर मुनगंटीवार ने शुक्रवार को नीमच के होटल मंगलम रिसॉर्ट में विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। 

आज युवा नौकरी मांगने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बना है : सोम प्रकाश

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री सोमप्रकाश ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाएं चाहे स्टार्टअप इंडिया हो या आत्मनिर्भर भारत, उनके कारण आज का युवा नौकरी लेने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बन गया है। आज देश सुरक्षा उपकरणों के निर्माण में भी आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। किसान कल्याण की योजनाओं से आज किसान आत्मनिर्भर एवं खुशहाल हुआ है। उन्होंने कहा कि जब यूक्रेन एवं रूस युद्ध के बीच भारतीय नागरिकों एवं छात्रों को श्री नरेंद्र मोदी जी की इच्छाशक्ति के कारण युद्ध रुकवा कर अपने देश सुरक्षित लाया जाता है और वहां की सेना भारतीय ध्वज को देखकर उन्हें सुरक्षित जाने देती है, तो हर भारतीय को गर्वानुभूति होती है। श्री सोम प्रकाश ने कहा कि कोरोना कॉल में मोदी सरकार ने सिर्फ देश के नागरिकों को ही वैक्सीन से सुरक्षित नहीं किया, बल्कि दुनिया के 100 देशों को भी भारत ने वैक्सीन पहुंचा कर उनके नागरिकों की जान बचाने का कार्य भी किया है। 

भारत गरीबों और वंचितों की सेवा करने वाला देश बना है

श्री सोमप्रकाश ने कहा कि मोदी जी की सरकार के 9 वर्षो के कार्यकाल में देश में लगभग 48 करोड़ लोगों के जन-धन एकाउंट खोले गए। उज्जवला योजना के तहत साढ़े 9 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गये। लगभग साढ़े तीन करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई गई। 11 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया गया। 10 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है और लगभग साढ़े 12 करोड़ घरों में नल से जल पहुंचाया गया है। पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ से अधिक आवास निर्मित हुए हैं। देश में लगभग 55 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बीते 9 वर्षों में भारत गरीबों एवं वंचितों की सेवा करने वाला देश बना है, नारी शक्ति को संबल देने वाला देश बना है,  युवाओं के सपनों को पूरा करने वाला देश बना है, किसानों का कल्याण करने वाला देश बना है, सबके लिए सहज उत्तम सेवाओं वाला भारत बना है तथा निरंतर विकास करने वाला देश बना है। आज का भारत विरासत के साथ विकास करने वाला भारत है।


सिर्फ एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है कांग्रेस की राजनीतिः सुधीर मुनगंटीवार

महाराष्ट्र के वन, संस्कृति एवं मत्स्य पालन मंत्री श्री सुधीर मुनगंटीवार ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने परिवार को बचाने के लिए देश छोड़ दिया, वहीं भारतीय जनता पार्टी में ऐसे नेता है जिन्होंने देश को बचाने के लिए घर छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है।  कांग्रेस में ’इंडिया इज इंदिरा’ और ’इंदिरा इज इंडिया’ होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने सर्जिकल और एयर स्ट्राइक जैसे ठोस कदम उठाए,  जिससे आतंकवाद पर अंकुश लगा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आने वाला चुनाव मोदी जी के नेतृत्व में ही लडेगी, लेकिन आज किसी भी विपक्षी दल में यह बताने का साहस नहीं है कि वे किसके चेहरे पर चुनाव लड़ेंगे। 


No comments:

Post a Comment

Pages