Breaking

06 June 2023

राजधानी की सड़कों पर दौड़ेंगी सीएनजी बसें


 भोपाल - राजधानी की सड़कों पर जल्द ही सीएनजी बसें चलाई जाएंगी। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड ने बसों की खरीदी के लिए टेंडर जारी कर दिया है। कुल 300 बसों का संचालन सीएनजी से किया जाना है। इसमें पहले चरण में 50 बसों को चलाया जाएगा। भोपाल के बैरागढ़, भानपुर, आरिफ नगर, होशंगाबाद रोड और लिंक रोड नंबर-3 पर 5 नए सीएनजी स्टेशन खुलेंगे।

अधिकारियों के मुताबिक इन स्टेशनों से निगम की बस, कार या ई-बाइक को मार्केट रेट से 7% कम में गैस मिलेगी। इसका फायदा सीधे तौर पर बसों में यात्रा करने वालों को मिलेगा। अब तक भोपाल के 18 रूट पर अभी कुल 273 बसें चलती हैं। ये बसें शहर के सभी एरियों को कवर करती हैं। बैरागढ़ के पास चिरायु हॉस्पिटल से लेकर अवधपुरी, न्यू मार्केट, अयोध्या बायपास, करोंद, एमपी नगर, मिसरोद, मंडीदीप, होशंगाबाद रोड, कटारा हिल्स, बैरागढ़ चिचली, कोलार रोड, गांधीनगर, बंगरसिया, रायसेन रोड, लांबाखेड़ा, नारियलखेड़ा, भौंरी समेत अधिकांश शहरी इलाकों में चलती है। नगर निगम कमिश्नर का कहना है कुछ जिस समय के अंदर ही और भी बस नगर निगम के पास पहुंच जाएंगी।


No comments:

Post a Comment

Pages