Breaking

13 June 2023

अब देश में बम धमाकों की गूंज नहीं, बल्कि काशी-बनारस के गंगा तट का शंखनाद सुनाई देता है। - विधायक रामेश्वर शर्मा


भोपाल। एक दौर ऐसा था जब भारत दुनिया के आगे हाथ बांधकर खड़ा रहता था। देश को अपने आंतरिक निर्णयों के लिए विदेशी सहमति का इंतजार रहता था। लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में एक ऐसी सरकार है जिसने विश्व में भारत का वर्चस्व बढ़ाया है। 


आज भारत दुनिया के अन्य देशों से आंख मिलाकर बात करता है। चाहे कश्मीर की धारा 370 हो या अन्य आंतरिक मामले, भारत ने हर मोर्चे पर दृढ़ता से निर्णय लेकर पूरे विश्व को दिखा दिया है कि यह पुराना भारत नहीं, सशक्त और प्रभावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाला नया भारत है। जो अपने अधिकारों के लिए अड़ भी सकता है और जरूरत पड़े तो दुश्मन के घर में घुसकर उसे सबक भी सिखा सकता है। यह बात मंगलवार को मानस भवन स्वामी विवेकानंद चौराहे पर हुज़ूर विधानसभा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेता व भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने कही। यह सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने आयोजित कराया था। जिसमें भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, भोपाल जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, जिला अध्यक्ष ग्रामीण केदार मंडलोई, क्लस्टर प्रभारी सुरेश आर्य, संगठन जिला प्रभारी महेंद्र यादव सहित सभी मोर्चों के पदाधिकारी व अन्य नेता सम्मिलित हुए। आयोजन का आभार भोपाल ग्रामीण जिलाध्यक्ष केदार मंडलोई ने किया।

No comments:

Post a Comment

Pages