Breaking

01 June 2023

मांगों को लेकर शक्ति प्रदर्शन करेंगे ब्राह्मण


 भोपाल।
चुनावी साल में अब अपनी मांगो को लेकर प्रदेश के ब्राह्मण भी अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। ब्राह्मण समाज मध्य प्रदेश के पदाधिकारियों ने कहा कि ब्राह्मण समाज की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 4 जून को राजधानी में ब्राह्मण महाकुंभ आयोजित किया जा रहा है, जिसमे प्रदेश के करीब 5 लाख से अधिक ब्राह्मण शामिल होंगे।

उन्होंने बताया की सरकार द्वारा  ब्राह्मण आयोग का जल्द गठन किए जाने एस्ट्रो सिटी  एक्ट में तत्काल गिरफ्तारी पर रोक लगाने के साथ ही पुजारियों का मानदेय दस हजार किए जाने की मांग इस कार्यक्रम में उठाई जाएगी। ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि ब्राह्मण समाज के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास का निर्माण किया जाए जिसका नाम भगवान परशुराम के नाम से रखा जाए। अगर सरकार ने ब्राह्मण महाकुंभ में ब्राह्मण की मांगों का निराकरण नहीं किया तो सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।


No comments:

Post a Comment

Pages