Breaking

29 June 2023

समृद्धि कार्ड के जरिये युवाओं को साधने में जुटी कांग्रेस


 भोपाल -
विधानसभा चुनाव से पहले कमलनाथ ने यूथ कांग्रेस को बड़ी जिम्मेदारी दी है। पीसीसी चीफ कमलनाथ के समृद्धि कार्ड लांच किया है। इस कार्ड के जरिए यूथ कांग्रेस मेगा कैंपेन शुरू करने जा रही है। समृद्धि कार्ड के तहत पांच कांग्रेस के वादों की गारंटी दी जाएगी। कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर जाकर फ्रॉम और पोस्टर भी लगाएंगे। ऐसा ही प्रयोग यूथ कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी किया था। जिसे आप मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस अमलीजामा पहनाने की कोशिश में जुट गई है।

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया का कहना है कि मध्यप्रदेश में समृद्धि कार्ड के तहत कांग्रेस के कार्यकर्ता door-to-door कैंपेन चलाएंगे। 5 गारंटी बारे में लोगों को जानकारी देंगे। पहली बार के वोटर्स के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता संवाद करेंगे। वोटर लिस्ट की खामियों को भी यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता दूर करवाएंगे। इस दौरान युवाओं की सुझाव को लेकर वचन पत्र में भी शामिल कराया जाएगा। कांग्रेस से ₹500 में गैस सिलेंडर, ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने और 100 रुपए 100 यूनिट के साथ 200 यूनिट का बिल, हाफ महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह और किसानों की कर्ज माफी का वादा किया है। इन बातों को लेकर यूथ कांग्रेस की जिम्मेदारी तय की गई है। 


No comments:

Post a Comment

Pages