Breaking

28 June 2023

बकरीद शांति के साथ मनाने का लिया निर्णय


 भोपाल। देशभर में गुरुवार को ईद उल अजहा का त्यौहार हर्षोल्लास और परंपरागत तरीके के साथ मनाया जाएगा। भोपाल में भी मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की विशेष नमाज अदा कर अपने घरों में कुर्बानी करेंगे।

ईद पर्व को लेकर राजधानी के पुलिस कमिश्नर कार्यालय में कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र, कलेक्टर आशीष सिंह के साथ आला अधिकारियों की मौजूदगी में शांति सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी समाज के लोगों ने हिस्सा लेकर  त्यौहार को शांति के साथ मनाने का संकल्प लिया। बैठक के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि, शासन स्तर से जो नियम जारी हुए हैं त्यौहार पर उसका सख्ती के साथ पालन करवाया जाएगा।

साथ ही शांति समिति के सदस्यों के जो सुझाव आए हैं। उनके साथ ही प्रशासन की तरफ से जो अपेक्षाएं हैं उसका पालन करवाने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए गए हैं।  कलेक्टर ने शहर वासियों से अपील कि सभी लोग अमन शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। त्योहार को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पुरे समय मुस्तैद रहेगा। साथ ही पुलिस के द्वारा त्योहारों के दौरान विभिन्न चौराहों व संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। किसी भी असामाजिक तत्व, शांति भंग करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Pages