Breaking

27 June 2023

कॉमन सिविल कोड पर मोदी की दो टूक, एक देश में दोहरी व्यवस्था नहीं चल सकती


 भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के दौरे पर रहे। उन्होंने दो बड़े कार्यक्रमों की शिरकत की। भोपाल पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने पहले रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचकर दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर इंदौर और जबलपुर के लिए रवाना किया। इसके वह मोतीलाल नेहरू स्टेडियम जाकर मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान कार्यक्रम को संबोधित किया। दस लाख से अधिक बूथ कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित करते पीएम मोदी जहां विपक्षी पार्टियों की बैठक पर जोरदार हमला बोला, वहीं यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बड़ा बयान दिया।


मोदी ने भोपाल में अपने अंदाज में समान नागरिक संहिता की व्याख्या करते हुए कि एक परिवार में अलग-अलग कानून कैसे चल सकते हैं? जबकि हमारा संविधान खुद समान नागरिकता अधिकार की इजाजत देता हैं। विपक्षी दलों का नाम लिए बिना
मोदी ने करारा हमला बोलते हुए कहा कि वोटबैंक की राजनीति करने वालों ने पसमांदा मुसलमानों को तबाह कर दिया है। उन्हें नीचा और अछूत समझा जाता है। आज भी उन्हें बराबरी का हक नहीं मिलता। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यूनीफॉर्म सिविल कोड को लेकर मुसलमानों को भ्रमित किया जा रहा है। हमें उनका भ्रम दूर करना होगा।

दोहरी व्यवस्थाओं से नहीं चल सकता कोई देश

यह समझाना होगा कि एक परिवार के एक सदस्य के लिए एक कानून और दूसरे के लिए दूसरा। यह नहीं हो सकता। परिवार के सभी सदस्यों के लिए एक-सा कानून होना आवश्यक है। सुप्रीम कोर्ट भी कई बार यूसीसी लागू करने को बोल चुका है। लेकिन विपक्ष नहीं चाहता। मोदी ने कहा कि इस कानून को लेकर राजनीति हो रही हैं। दोहरी व्यवस्थाओं से कोई देश कैसे चल सकता हैं। लेकिन वोट बैंक के भूखे लोग नहीं चाहते कि कॉमन सिविल कोड लागू हो। पीड़ित, शोषित लोगों को इंसाफ मिले। इस बहाने मुस्लिमों को भड़काया जा रहा हैं। पीएम मोदी ने कहा कि उनके ही धर्म के एक वर्ग ने पसमांदा मुसलमानों का शोषण किया है। इस पर देश में कभी चर्चा नहीं हुई। इनके साथ भेदभाव हुआ। इसका नतीजा इनकी कई पीढ़ियों को भुगतना पड़ा। भाजपा सबका विकास, सबका साथ की भावना से काम कर रही है।

20 लाख करोड़ के भ्रष्टाचारियों पर चल रहा कानून का डंडा

बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने मोदी ने तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति को लेकर भी विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष की पार्टियों की पटना में हुई बैठक में जो लोग दिखाई दिए थे, वह 20 लाख करोड़ रुपये की भ्रष्टाचार की गारंटी है। उन्होंने सभी पार्टियों के कार्यकाल में हुए घोटालों को गिनाया और वादा किया कि मेरी गारंटी है कि हर चोर-लुटेरे पर कार्रवाई होगी। जिसने गरीब को लूटा है, जिसने देश को लूटा है, उसका हिसाब तो होकर रहेगा। कानून का डंडा चल रहा है, जेल की सलाखें दिख रही हैं, तब जाकर यह जुगलबंदी हो रही है। इनका कॉमन मिनिमम प्रोग्राम भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक्शन से बचने का है। मोदी ने इस दौरान वंशवाद को लेकर भी विपक्ष की पार्टियों पर हमला बोला। यह भी कहा कि कार्यकर्ता जाकर लोगों से कहे कि अगर आपको अपने बेटे-बेटी, पोते-पोती, नाती-नातिन का भला करना है तो भाजपा को वोट दीजिए।

No comments:

Post a Comment

Pages